Get App

OnEMI Technology Solutions Listing: 'किश्त' वाली कंपनी की अच्छी शुरुआत, 11% से ज्यादा बढ़त में लिस्ट

OnEMI Technology Solutions Listing: यह कंपनी अपने प्लेटफॉर्म Kissht और Ring के जरिए काम करती है। इन प्लेटफॉर्म्स की मदद से ऑनलाइन और ऑफलाइन मर्चेंट्स के लिए कंज्यूमर क्रेडिट और EMI-बेस्ड पेमेंट की सुविधा है

Ritika Singhअपडेटेड May 08, 2026 पर 4:38 PM
OnEMI Technology Solutions Listing: 'किश्त' वाली कंपनी की अच्छी शुरुआत, 11% से ज्यादा बढ़त में लिस्ट
साल 2016 में शुरू हुई OnEMI Technology Solutions एक टेक्नोलॉजी-बेस्ड लेंडर है।

शुक्रवार, 8 मई को मेनबोर्ड सेगमेंट में फिनटेक कंपनी OnEMI Technology Solutions की लिस्टिंग अच्छी रही। BSE पर शेयर 11.69 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 191 रुपये और NSE पर 11.11 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 190 रुपये पर लिस्ट हुआ। बाद में BSE पर लिस्टिंग प्राइस से 9 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 208.40 रुपये और NSE पर 10 प्रतिशत बढ़त के साथ 209.02 रुपये पर बंद हुआ। IPO प्राइस 171 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी का 925.92 करोड़ रुपये का IPO 30 अप्रैल को खुला था और 5 मई को बंद हुआ।

इसमें 850 करोड़ रुपये के 4.97 करोड़ नए शेयर जारी हुए। साथ ही 75.92 करोड़ रुपये के 44 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा। पब्लिक इश्यू लगभग 10 गुना भरा। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 25.97 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 6.91 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 2.13 गुना भरा।

साल 2016 में शुरू हुई OnEMI Technology Solutions एक टेक्नोलॉजी-बेस्ड लेंडर है। यह लोगों की निजी और कारोबारी जरूरतों के लिए डिजिटल लोन देती है। यह कंपनी अपने प्लेटफॉर्म Kissht और Ring के जरिए काम करती है। इन प्लेटफॉर्म्स की मदद से ऑनलाइन और ऑफलाइन मर्चेंट्स के लिए कंज्यूमर क्रेडिट और EMI-बेस्ड पेमेंट की सुविधा है। कंपनी की NBFC शाखा Si Creva Capital Services लोन बांटने, KYC और कलेक्शन का काम संभालती है। OnEMI Technology Solutions के प्रमोटर रणवीर सिंह और कृष्णन विश्वनाथन हैं।

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें