ONGC के शेयर 52-वीक हाई पर, KG डीप वाटर ब्लॉक पर ऑयल प्रोडक्शन शुरू

ONGC ने 7 जनवरी को एक बयान में कहा कि इस कदम से कंपनी के कुल तेल उत्पादन में 11 फीसदी और गैस उत्पादन में 15 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। ब्लॉक के शेष तेल और गैस फील्ड 2024 के मध्य तक चालू होने की उम्मीद है। पिछले 6 महीने में ONGC के शेयरों ने 34 फीसदी का रिटर्न दिया है

अपडेटेड Jan 08, 2024 पर 3:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) के शेयरों में आज 8 जनवरी को 2 फीसदी तक की तेजी देखी गई।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    पब्लिक सेक्टर की कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) के शेयरों में आज 8 जनवरी को 2 फीसदी तक की तेजी देखी गई। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक ने अपने 220.75 रुपये के अपने 52-वीक हाई को छू लिया। इस समय यह शेयर 0.88 फीसदी बढ़कर 218.30 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने बंगाल की खाड़ी के तट पर अपने डीप वाटर वाले KG-DWN-98/2 ब्लॉक से प्रोडक्शन शुरू किया है। यही वजह है कंपनी के शेयरों में आज खरीदारी देखी गई।

    ONGC का बयान

    ONGC ने 7 जनवरी को एक बयान में कहा, इस कदम से ओएनजीसी के कुल तेल उत्पादन में 11 फीसदी और गैस उत्पादन में 15 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। ब्लॉक के शेष तेल और गैस फील्ड 2024 के मध्य तक चालू होने की उम्मीद है। यह क्षेत्र हर दिन 45,000 बैरल तेल और हर दिन 1 करोड़ मीट्रिक मानक घन मीटर से अधिक गैस का उत्पादन करेगा।


    ब्रोकरेज की राय

    सीएनबीसी टीवी-18 के साथ बातचीत में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की शिवांगी सारदा ने कहा कि स्टॉक लगातार वीकली और डेली फ्रेम पर हायर हाई और हायल लो बना रहा है, जो बुलिश ट्रेंड का संकेत देता है। उन्होंने आगे 230 रुपये के टारगेट प्राइस और 250 रुपये के करीब स्टॉपलॉस के साथ इसे Buy रेटिंग दी है। पिछले महीने में ओएनजीसी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

    कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

    पिछले 6 महीने में ONGC के शेयरों ने 34 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में इसमें 47 फीसदी की तेजी देखी गई है। इतना ही नहीं, पिछले तीन सालों में इस स्टॉक ने करीब 134 फीसदी का मुनाफा कराया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।