बिकवाली के माहौल में सिर्फ दो ही सेक्टर चमक रहे हैं। मुनाफावसूली के माहौल में भी आज मेटल और केमिकल शेयरों की चमक कायम रही। निफ्टी मेटल सेक्टर का इंडेक्स आज 1.25 फीसदी चढ़ा है। 4 फीसदी उछाल के साथ NMDC वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही JSW STEEL, TATA STEEL और हिंडाल्को में भी रौनक रही। वहीं केमिकल शेयरों में भी जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। इन दोनों सेक्टरों की तेजी का चाइना कनेक्शन हैं। खासकर बेस मेटल में पिछले एक हफ्ते से जोरदार तेजी दिख रही है। इसके क्या कारण हैं और ये तेजी कितनी और बढ़ सकती है। इस पर चर्चा करते हुए सीएनबीसी-आवाज की सहयोगी मनीष गुप्ता ने कुछ अहम बातें बताईं।
