Get App

Orient Tech Shares: एक शेयर पर 10 शेयर मिलेंगे फ्री, बोनस इश्यू के ऐलान से 13% उछला स्टॉक

Orient Tech Shares: आईटी सेक्टर की कंपनी ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के शेयरों में आज 30 दिसंबर को भारी तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 13 प्रतिशत से अधिक उछलकर 373.95 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह पिछले एक महीने का इस शेयर का सबसे ऊंचा स्तर है। ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के शेयरों में यह तेजी बोनस शेयर जारी करने के ऐलान के बाद आई है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 30, 2025 पर 12:23 PM
Orient Tech Shares: एक शेयर पर 10 शेयर मिलेंगे फ्री, बोनस इश्यू के ऐलान से 13% उछला स्टॉक
Orient Tech Shares: कंपनी के 1:10 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने के फैसलों को शेयरधारकों से मंजूरी मिल गई है

Orient Tech Shares: आईटी सेक्टर की कंपनी ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के शेयरों में आज 30 दिसंबर को भारी तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 13 प्रतिशत से अधिक उछलकर 373.95 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह पिछले एक महीने का इस शेयर का सबसे ऊंचा स्तर है। ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के शेयरों में यह तेजी बोनस शेयर जारी करने के ऐलान के बाद आई है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि कंपनी के 1:10 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने के फैसलों को शेयरधारकों से मंजूरी मिल गई है। ओरिएंट टेक ने इससे पहले नवंबर में घोषणा की थी कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1 शेयर पर 10 बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अब कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि पोस्टल बैलेट प्रक्रिया के जरिए शेयरधारकों ने भी इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।

कंपनी ने इसे अपनी “सस्टेनेबल वैल्यू क्रिएशन की यात्रा” में एक अहम पड़ाव बताया। ओरिएंट टेक के मुताबिक, मजबूत शेयरधारक भागीदारी के साथ मिला यह समर्थन निवेशकों के उस भरोसे को दिखाता है, जो कंपनी की फाइनेंशियल डिसिप्लिन, स्थिर ऑपरेटिंग मॉडल और हाई-ग्रोथ टेक्नोलॉजी सेगमेंट में मजबूत पोजिशनिंग पर आधारित है।

कैसे होगा बोनस शेयर का इश्यू

सब समाचार

+ और भी पढ़ें