पाकिस्तान के शेयर मार्केट में इतिहास की सबसे बड़ी तेजी, 12,000 अंक उछला इंडेक्स, रोकनी पड़ी ट्रेडिंग

Pakistan Stock Markets: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की खबर से पाकिस्तान के शेयर बाजार में बुधवार 8 अप्रैल को ऐतिहासिक तेजी देखने को मिली। कराची स्टॉक एक्सचेंज के बेंचमार्क इंडेक्स, KSE-100 इंडेक्स में अब तक की सबसे बड़ी उछाल आई। पाकिस्तान के अखबर डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, KSE-100 इंडेक्स सुबह के कारोबार में 12,362.38 अंक यानी 8.15% तक उछल गया

अपडेटेड Apr 08, 2026 पर 5:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Pakistan Stock Markets: तेजी की मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम को माना जा रहा है

Pakistan Stock Markets: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की खबर से पाकिस्तान के शेयर बाजार में बुधवार 8 अप्रैल को ऐतिहासिक तेजी देखने को मिली। कराची स्टॉक एक्सचेंज के बेंचमार्क इंडेक्स, KSE-100 इंडेक्स में अब तक की सबसे बड़ी उछाल आई। पाकिस्तान के अखबर डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, KSE-100 इंडेक्स सुबह करीब 9:37 बजे 12,362.38 अंक यानी 8.15% उछलकर 1,64,035.83 के स्तर पर पहुंच गया। इस जबरदस्त तेजी के बाद एक्सचेंज के नियमों के तहत ट्रेडिंग को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

यह उछाल KSE-100 इंडेक्स के इतिहास में किसी एक दिन में आई सबसे बड़ी बढ़त मानी जा रही है। इससे पहले कराची स्टॉक एक्सचेंज में इतनी बड़ी तेजी कभी नहीं देखी गई थी।

युद्ध विराम ने बदला निवेशकों का मूड

इस तेजी की मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच हुआ दो सप्ताह का अस्थायी युद्धविराम है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका दो हफ्तों के लिए ईरान पर सैन्य कार्रवाई रोक देगा, बशर्ते ईरान होर्मुज समुद्री मार्ग को सुरक्षित और पूरी तरह खोलने की गारंटी दे।


वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने भी इस बात की पुष्टि की कि ईरान दो सप्ताह तक इस अहम समुद्री मार्ग से सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करेगा।

पहले भारी उतार-चढ़ाव में था बाजार

इससे पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में पिछले कुछ हफ्तों से भारी अस्थिरता देखी जा रही थी। KSE-100 इंडेक्स एक दिन पहले 7 अप्रैल मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। लेकिन इससे पहले 2 मार्च को इसमें 16,089 अंकों यानी करीब 9.57% की बड़ी गिरावट आई थी। यह इसके इतिहास की सबसे बड़ी गिरावटों में से एक थी। यह गिरावट पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान से जुड़ी बड़ी घटनाओं के चलते आई थी।

आगे क्या?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह युद्धविराम अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का रास्ता खोलने के लिए किया गया है। संभावित बातचीत पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हो सकती है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि यह युद्धविराम तुरंत प्रभाव से लागू होगा और बातचीत का उद्देश्य एक अंतिम समझौते तक पहुंचना है।

यह भी पढ़ें- Stock Markets: दलाल स्ट्रीट पर पैसों की बारिश! सेंसेक्स 2,950 अंक उछला, निवेशकों ने ₹16 लाख करोड़ कमाए

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।