गिरते बाजार में भी बायोटेक्नोलॉजी कंपनी का शेयर 20% उछला, जानिये क्या रही वजह

ये कंपनी वैक्सीन, डायबेट्स, ट्रांसप्लांट, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और ऑन्कोलॉजी की दवाएं बनाती है। इसके साथ ही ये dengue vaccine और Pneumococcal Conjugate vaccine भी विकसित कर रही है

अपडेटेड Oct 11, 2022 पर 3:24 PM
Story continues below Advertisement
कंपनी ने बताया कि उसको 12.73 करोड़ डॉलर या लगभग 1,040 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इसमें से यूनिसेफ से 813 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है जबकि बाकी ऑर्डर पीएएचओ से मिला है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Panacea Biotech share Price: आज के कारोबार में बायोटेक्नोलॉजी कंपनी के स्टॉक में जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी ने ऐलान किया कि उसे यूनिसेफ (UNICEF) और पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (Pan American Health Organization (PAHO) से लंबी अवधि के लिए आपूर्ति करने का ऑर्डर प्राप्त हुआ। इसके बाद आज मंगलवार 11 अक्टूबर को पैनासिया बायोटेक (Panacea Biotech) का शेयर 20 प्रतिशत बढ़कर 160 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

    कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसको 12.73 करोड़ डॉलर या लगभग 1,040 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कुल ऑर्डर में से यूनिसेफ का ऑर्डर 813 करोड़ रुपए का है जबकि वहीं बाकी ऑर्डर पीएएचओ से मिला है।

    कंपनी को मिले ऑर्डर के मुताबिक Panacea 2023-2027 के बीच यूनिसेफ को WHO प्री-क्वालीफाइड पूरी तरह से लिक्विड रूप में पेंटावैलेंट वैक्सीन (pre-qualified fully liquid Pentavalent vaccine) की लगभग 10 करोड़ खुराक की आपूर्ति करेगा। इसके अलावा 2023-2025 के बीच PAHO को लगभग 2.5 करोड़ खुराक की आपूर्ति करेगा।


    बाजार में आज कंसोलिडेशन का मूड, शिवांगी सरडा से जानें निफ्टी पर राय और कमाई का सस्ता ऑप्शन कॉल

    गौरतलब है कि Easyfive-n दुनिया का पहली पूरी तरह से तरल रूप में wP-बेस्ड पेंटावैलेंट वैक्सीन (wP-based Pentavalent vaccine) है। इस वैक्सीन को सबसे पहले 2005 में भारत में लॉन्च किया गया था। 2008 में WHO प्रीक्वालिफिकेशन प्राप्त करने के बाद वैश्विक स्तर पर इस वैक्सीन की 75 से अधिक देशों को 15 करोड़ से अधिक खुराक की आपूर्ति की गई है।

    Panacea Biotec कंपनी वैक्सीन, डायबेट्स, ट्रांसप्लांट, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और ऑन्कोलॉजी की दवाएं बनाती है। इसने 2017 में दुनिया का पहला पूरी तरह से लिक्विड हेक्सावैलेंट वैक्सीन इजीसिक्स (Hexavalent vaccine EasySix) लॉन्च किया था। ये कंपनी डेंगू वैक्सीन (dengue vaccine) और न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट वैक्सीन (Pneumococcal Conjugate vaccine) भी विकसित कर रही है।

    Panacea Biotech के शेयर वर्तमान में बेंचमार्क निफ्टी इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 18 प्रतिशत बढ़कर 158 रुपये पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी फिलहाल 0.2 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।