ग्लोबल मंदी की आहट से बाजार में घबराहट दिख रही है। INDIAN MARKET 4 दिनों में 4 परसेंट तक टूटे हैं। आज भी सेंसेक्स, निफ्टी बैंक 800 प्वाइंट नीचे नजर आ रहे हैं। निफ्टी ने 17000 को होल्ड किया है जबकि मिडकैप स्मॉल कैप इंडेक्स भी 3 परसेंट लुढ़के हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट NAV इनवेस्टमेंट रिसर्च के डायरेक्टर आशीष बहेती हैं। आशीष ने आज अपने शानदार कॉल्स के साथ एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी सुझाया।
NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती की बाजार पर राय
आशीष ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि निफ्टी में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन को काफी सेलिंग देखने को मिल रही है। इसमें अब 17000 का लेवल एक सपोर्ट के रूप में काम करता दिखेगा। यहां से हम एक बाउंस बैक की उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन फिर भी इन लेवल्स पर हमारी लॉन्ग पोजीशन लेने की सलाह नहीं होगी।
निफ्टी में जब तक आईटी और फार्मा में खरीदारी होती रहेगी तब तक हमें लगता है कि निफ्टी 17000 का लेवल होल्ड कर सकता है। लेकिन जिसके पास शॉर्ट पोजीशन है उन्हें बने रहने की सलाह होगी।
बैंक निफ्टी में राय देते हुए कहा आशीष ने कहा कि फ्रेश शॉर्ट पोजीशन बैंक निफ्टी में बनाई जा सकती है। इसमें कोई भी पुल बैक मिले तो उसे शॉर्ट करने का अवसर मानते हुए मौके का उपयोग करना चाहिए। इसमें 39000 से 38850 के स्तर दिखने पर इसमें 39100 के स्टॉपलॉस के साथ शॉर्टिंग पोजीशन बनाई जा सकती है।
NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती के शानदार कॉल्स
Infosys Sep Fut : खरीदें- 1385 रुपये, स्टॉपलॉस- 1365 रुपये, लक्ष्य- 1430 रुपये
Dalmia Bharat Sep Fut : बेचें- 1560 रुपये, स्टॉपलॉस- 1600 रुपये, लक्ष्य- 1510 रुपये
Divis Lab Sep Fut : खरीदें- 3701 रुपये, स्टॉपलॉस- 3670 रुपये, लक्ष्य- 3780 रुपये
सस्ता ऑप्शन जो दिलाएगा तगड़ा मुनाफा: Cipla
आशीष बहेती ने आज का सस्ता ऑप्शन बताने के लिए फार्मा सेक्टर का दिग्गज स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि सिप्ला में उन्हें एक सस्ता ऑप्शन सूझ रहा है। आशीष ने कहा कि सिप्ला की सितंबर सीरीज की 1070 के स्ट्राइक वाली कॉल 16 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदना चाहिए। इसमें 24 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 12 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )