Get App

ग्लोबल मंदी की आहट से बाजार में घबराहट, निफ्टी, बैंक निफ्टी पर किस लेवल पर आशीष बहेती कर रहे हैं शॉर्ट

आशीष के मुताबिक आईटी और फार्मा में खरीदारी जारी रहती है तो निफ्टी में 17000 का लेवल होल्ड होता हुआ दिखाई दे सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2022 पर 1:54 PM
ग्लोबल मंदी की आहट से बाजार में घबराहट, निफ्टी, बैंक निफ्टी पर किस लेवल पर आशीष बहेती कर रहे हैं शॉर्ट
NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने बैंक निफ्टी में 39000 से 38850 के स्तर दिखने पर इसमें 39100 के स्टॉपलॉस के साथ शॉर्ट पोजीशन लेने की सलाह दी है

ग्लोबल मंदी की आहट से बाजार में घबराहट दिख रही है। INDIAN MARKET 4 दिनों में 4 परसेंट तक टूटे हैं। आज भी सेंसेक्स, निफ्टी बैंक 800 प्वाइंट नीचे नजर आ रहे हैं। निफ्टी ने 17000 को होल्ड किया है जबकि मिडकैप स्मॉल कैप इंडेक्स भी 3 परसेंट लुढ़के हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट NAV इनवेस्टमेंट रिसर्च के डायरेक्टर आशीष बहेती हैं। आशीष ने आज अपने शानदार कॉल्स के साथ एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी सुझाया।

NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती की बाजार पर राय

आशीष ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि निफ्टी में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन को काफी सेलिंग देखने को मिल रही है। इसमें अब 17000 का लेवल एक सपोर्ट के रूप में काम करता दिखेगा। यहां से हम एक बाउंस बैक की उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन फिर भी इन लेवल्स पर हमारी लॉन्ग पोजीशन लेने की सलाह नहीं होगी।

निफ्टी में जब तक आईटी और फार्मा में खरीदारी होती रहेगी तब तक हमें लगता है कि निफ्टी 17000 का लेवल होल्ड कर सकता है। लेकिन जिसके पास शॉर्ट पोजीशन है उन्हें बने रहने की सलाह होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें