Stock Split: 10 छोटे टुकड़ों में टूट जाएगा यह शेयर, 17 अप्रैल है रिकॉर्ड डेट

Stock Split: पशुपति कॉटस्पिन टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी है। इसके प्रोडक्ट्स में कॉटन बेल्स, कॉटन यार्न, कॉटन सीड, वॉश ऑयल, एली ट्विस्ट एंड लिक्रा और कॉटन केक शामिल हैं। शेयर 6 महीनों में लगभग 40 प्रतिशत चढ़ा है

अपडेटेड Apr 05, 2026 पर 4:20 PM
Story continues below Advertisement
Pashupati Cotspin के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 982.40 रुपये है।

टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी पशुपति कॉटस्पिन (Pashupati Cotspin) का स्टॉक, स्प्लिट होने वाला है। इसके तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर, 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में टूटेगा। रिकॉर्ड डेट 17 अप्रैल है। इस तारीख तक जिनके नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, उनके शेयर स्प्लिट हो जाएंगे, प्राइस एडजस्ट हो जाएगा। कंपनी के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 982.40 रुपये है।

पशुपति कॉटस्पिन कपास की ओटाई, सूती धागे की कताई और डिलिंटिंग के जरिए कच्चे कपास की प्रोसेसिंग करती है। यह पशुपति ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है। यह ग्रुप होटल, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट्स के साथ हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भी सक्रिय है। इसके अलावा यह साल 2020 से फार्मा सेक्टर में भी है।

Pashupati Cotspin का मार्केट कैप 1500 करोड़ से ज्यादा


पशुपति कॉटस्पिन के प्रोडक्ट्स में कॉटन बेल्स, कॉटन यार्न, कॉटन सीड, वॉश ऑयल, एली ट्विस्ट एंड लिक्रा और कॉटन केक शामिल हैं। कंपनी का मार्केट कैप 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर का 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,101.75 रुपये और एडजस्टेड लो 660.10 रुपये है। पशुपति कॉटस्पिन का आईपीओ साल 2017 में आया था। इसका साइज 20.88 करोड़ रुपये था। उस वक्त सितंबर 2017 में कंपनी NSE SME पर लिस्ट हुई थी। लेकिन अब यह BSE पर भी लिस्टेड है।

6 महीनों में 40 प्रतिशत चढ़ा शेयर

कंपनी का शेयर 6 महीनों में लगभग 40 प्रतिशत चढ़ा है। 3 महीनों में इसने 21 प्रतिशत की तेजी देखी है। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 65.99 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 147.69 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 2.69 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 का M-Cap ₹64734 करोड़ घटा, किसे हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।