Get App

Stock Split: 10 छोटे टुकड़ों में टूट जाएगा यह शेयर, 17 अप्रैल है रिकॉर्ड डेट

Stock Split: पशुपति कॉटस्पिन टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी है। इसके प्रोडक्ट्स में कॉटन बेल्स, कॉटन यार्न, कॉटन सीड, वॉश ऑयल, एली ट्विस्ट एंड लिक्रा और कॉटन केक शामिल हैं। शेयर 6 महीनों में लगभग 40 प्रतिशत चढ़ा है

Ritika Singhअपडेटेड Apr 05, 2026 पर 4:20 PM
Stock Split: 10 छोटे टुकड़ों में टूट जाएगा यह शेयर, 17 अप्रैल है रिकॉर्ड डेट
Pashupati Cotspin के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 982.40 रुपये है।

टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी पशुपति कॉटस्पिन (Pashupati Cotspin) का स्टॉक, स्प्लिट होने वाला है। इसके तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर, 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में टूटेगा। रिकॉर्ड डेट 17 अप्रैल है। इस तारीख तक जिनके नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, उनके शेयर स्प्लिट हो जाएंगे, प्राइस एडजस्ट हो जाएगा। कंपनी के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 982.40 रुपये है।

पशुपति कॉटस्पिन कपास की ओटाई, सूती धागे की कताई और डिलिंटिंग के जरिए कच्चे कपास की प्रोसेसिंग करती है। यह पशुपति ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है। यह ग्रुप होटल, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट्स के साथ हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भी सक्रिय है। इसके अलावा यह साल 2020 से फार्मा सेक्टर में भी है।

Pashupati Cotspin का मार्केट कैप 1500 करोड़ से ज्यादा

पशुपति कॉटस्पिन के प्रोडक्ट्स में कॉटन बेल्स, कॉटन यार्न, कॉटन सीड, वॉश ऑयल, एली ट्विस्ट एंड लिक्रा और कॉटन केक शामिल हैं। कंपनी का मार्केट कैप 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर का 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,101.75 रुपये और एडजस्टेड लो 660.10 रुपये है। पशुपति कॉटस्पिन का आईपीओ साल 2017 में आया था। इसका साइज 20.88 करोड़ रुपये था। उस वक्त सितंबर 2017 में कंपनी NSE SME पर लिस्ट हुई थी। लेकिन अब यह BSE पर भी लिस्टेड है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें