Get App

Patanjali Foods share Price : स्टॉक में रैली जारी, चार कारोबारी सत्रों में करीब 15% भागा शेयर, जानिए मैनेजमेंट की राय

Patanjali Foods share Price : सोमवार को पतंजलि फूड्स के शेयरों में फिर से उछाल आया और चार सेशन में इसकी बढ़त लगभग 15 प्रतिशत तक पहुच गई है। कंपनी के मैनेजमेंट ने FY27 के लिए अपने ग्रोथ टारगेट का को बनाए रखा और 700-800 करोड़ रुपये के फ्री कैश फ्लो का अनुमान जताया है। इसके चलते इस शेयर में जोरदार तेजी आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 21, 2026 पर 12:48 PM
Patanjali Foods share Price : स्टॉक में रैली जारी, चार कारोबारी सत्रों में करीब 15% भागा शेयर, जानिए मैनेजमेंट की राय
Patanjali Foods share Price :कंज्यूमर डिमांड को लेकर मैनेजमेंट की राय मिली-जुली है। अस्थाना ने कहा कि शहरी इलाकों में डिमांड मजबूत बनी हुई है और फेस्टिव सीज़न के अच्छे रहने की उम्मीद है

Patanjali Foods Share Price : सोमवार, 21 सितंबर को भी पतंजलि फूड्स के शेयरों की हालिया तेजी जारी है। आज इसमें 6 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। कंपनी के मैनेजमेंट ने FY27 में ग्रोथ की संभावनाओं (खासकर FMCG और खाने के तेल के सेक्टर में) को लेकर उम्मीद जताई है और साथ ही मजबूत फ्री कैश फ्लो का अनुमान भी लगाया है। शुरूआती कारोबार में यह शेयर 6.5 प्रतिशत बढ़कर 390.75 रुपये पर पहुंच गया। जिससे पिछले चार सेशन में इसकी कुल बढ़त लगभग 15 प्रतिशत हो गई है। इस रिकवरी के बावजूद,पतंजलि फूड्स में 2026 में अब तक लगभग 30 प्रतिशत की गिरावट आई है,जबकि निफ्टी 50 में इसी अवधि में 10.7 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन लगभग 42,300 करोड़ रुपये है।

FY27 में FMCG बिज़नेस में 18-20% ग्रोथ की उम्मीद

पतंजलि फूड्स के CEO संजीव अस्थाना ने CNBC-TV18 के साथ हुई बातचीत में कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि FY27 में उसका FMCG बिजनेस 18-20 प्रतिशत बढ़ेगा,जबकि फूड्स बिजनेस के 8-10 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। खाने के तेल के बिजनेस में 4 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी की उम्मीद है। अस्थाना ने कहा कि कंपनी को FY27 के अपने लक्ष्य पूरे करने का भरोसा है और उम्मीद है कि इस अवधि में कंपनी 700-800 करोड़ रुपये का फ्री कैश फ्लो जेनरेट करेगी।

कंज्यूमर डिमांड को लेकर मैनेजमेंट की राय मिलीजुली

सब समाचार

+ और भी पढ़ें