Market Trend : बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, अनुज सिंघल से जाने टाटा ग्रुप के शेयरों में क्या करें, क्या हो कमाई की रणनीति

Market Trend : अनुज सिंघल ने कहा कि पिछले बुधवार को हमने शॉर्ट कवर करने का नजरिया लिया था और गुरुवार से मंथ एंड कॉल लेने का नजरिया रहा। वीकेंड की खबरें बाजार के लिए काफी खराब हैं, लेकिन कच्चे तेल का नीचे आना थोड़ा राहत देने वाला है। गिफ्ट निफ्टी, एशिया और डाओ फ्यूचर्स में पैनिक का कोई संकेत नहीं है

अपडेटेड Sep 21, 2026 पर 11:18 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market Trend : टाटा ग्रुप देश की शान है,ये सब देखकर दुख हो रहा है। इस तरह की खराब बोर्डरूम लड़ाई टाटा संस में होगी,इसका अंदाजा नहीं था। टाटा ग्रुप के शेयरों में अब थोड़ी अनिश्चितता रहेगी। फंडामेंटली मजबूत शेयरों को आप गिरावट में जोड़ें

Market Trend : बाजार में लगातार चौथे दिन खरीदारी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 23400 के करीब कारोबार कर रहा है। RIL, ICICI BANK, HDFC BANK और सनफार्मा ने बाजार में जोश भरा है। निफ्टी बैंक भी हरे निशान में है। लेकिन मिडकैप पर थोड़ा दबाव है। स्मॉलकैप बिल्कुल फ्लैट है। वहीं INDIA VIX में करीब दो फीसदी का उछाल है। फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में अच्छी खरीदारी आई है। दोनों सेक्टर इंडेक्स एक फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। फार्मा में मैनकाइंड और ग्लेनमार्क वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। साथ ही FMCG और रियल्टी में भी रौनक है। लेकिन कैपिटल मार्केट और IT में दबाव है। दोनों इंडेक्स करीब एक फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं।

बाजार: अब क्या करना है?

बाजार पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि पिछले बुधवार को हमने शॉर्ट कवर करने का नजरिया लिया था और गुरुवार से मंथ एंड कॉल लेने का नजरिया रहा। वीकेंड की खबरें बाजार के लिए काफी खराब हैं, लेकिन कच्चे तेल का नीचे आना थोड़ा राहत देने वाला है। गिफ्ट निफ्टी, एशिया और डाओ फ्यूचर्स में पैनिक का कोई संकेत नहीं है। 2 दिनों से मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में शानदार रैली है। हालांकि आज इनमें सु्स्ती है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने जबर्दस्त वापसी की है। हमारी रणनीति वही रहेगी, ट्रेलिंग SL के साथ लॉन्ग रहें। निफ्टी ने शुक्रवार का लगातार दूसरे दिन हायर हाई और हायर लो बनाया।


बाजार: क्या हुआ वीकेंड पर ?

सऊदी में हालात बिगड़ रहे हैं। सऊदी अरब ने शनिवार को नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया। रियाद शहर में में 2 धमाके सुनाई दिए। किंग खालिद एयरपोर्ट के पास आग लगी,कुछ देर बाद अलर्ट हटा। हूती ने एयरपोर्ट पर हमले की जिम्मेदारी ली। US ने अपने नागरिकों से वेस्ट एशिया का सफर न करने की सलाह दी है। उधर कतर के PM का बड़ा बयान आया है। इसमें कहा गया है कि हूतियों की कार्रवाई 'गैर-जिम्मेदाराना'है। US-ईरान के बीच समझौते जरूरी हैं। सभी गल्फ देशों को मिलकर काम करें।

ईरान ने दोहराईं शर्तें

नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल में ईरान के स्क्रेटरी मोहसिन रजाई ने कहा है कि कतर और पाकिस्तान के मध्यस्थों से बातचीत जारी है। US को मांगें बता दी गई हैं। US सभी मोर्चों पर जंग खत्म करे और फ्रीज्ड एसेट्स रिलीज करे। अमेरिका स्ट्रेट से नेवल ब्लॉकेड हटाए।

कब खत्म होगा US-ईरान युद्ध?

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी तेहरान जाएंगे। ईरानी अधिकारियों से मुलाकात कर रास्ते तलाशेंगे। ये जून के MoU पर लौटने के रास्ते तलाशेंगे। व्हाइट हाउस ने अभी दावों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ट्रंप का ईरान पर बड़ा बयान

फॉक्स न्यूज से ट्रंप ने कहा है कि मेरे पास ईरान के लिए 3 विकल्प मौजूद हैं। पहला विकल्प है ईरान को पूरी तरह खत्म कर देना। दूसरा विकल्प है आर्थिक रूप से सड़ने देना और तीसरा विकल्प है। ईरान के साथ समझौता। ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान से मिलने को तैयार हूं। UNGA के दौरान पेजेशकियान से मिलने को तैयार हूं। अमेरिकी की हूतियों से लगातार बातचीत जारी है। हूती अमेरिका से लड़ने पर सहमत नहीं हैं।

यूक्रेन का रूस पर बड़ा हमला

यूक्रेन ने रूसी रिफाइनरी पर ड्रोन से हमला किया है। मॉस्को की ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया है। रूस ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। रूस और क्रीमिया में यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए गए हैं। 19 क्षेत्रों 1,110 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए गए हैं। इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा ड्रोन गिराए। अगस्त में 822 का पिछला रिकॉर्ड है। यूक्रेन के 8 फ्लेमिंगो मिसाइल भी मार गिराए गए हैं। मॉस्को रिफाइनरी पर हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। रिफाइनरी की क्षमता 2.45 लाख बैरल प्रतिदिन है।

ऑयल मार्केट पर असर क्यों नहीं?

सऊदी की ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन बहाल करने की उम्मीद है। पाइपलाइन को समय से पहले बहाल करने की उम्मीद। सैटेलाइट तस्वीरों में 7 ऑयल सुपरटैंकर लोड होते दिखे। रास तनुरा, जुआयमा टर्मिनल पर सुपरटैंकर लोड होते दिखे। इनके करीब 1.4 करोड़ बैरल क्रूड एक साथ लोड होने की खबर है। CENTCOM का बड़ा दावा है कि पिछले 2 हफ्तों में ऑयल और LNG की सप्लाई बढ़ी है। शिपमेंट 6 महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा है।

बाजार: आज का दांव

HDFC बैंक के प्राइस एक्शन पर नजर रहेगा। नए CEO का ऐलान जल्द हो सकता है। बैंक का सबसे खराब दौर शायद पीछे छूट गया है। UBS ने शेयर को एशिया पैसिफ़िक की मुख्य कॉल सूची में शामिल किया है। IT शेयर फिर कमजोर पड़ सकते हैं,AI ट्रेड की वापसी हो रही है। Hitachi, GVT&D, CG Power में 2 दिनों से हमारा तेजी का नजरिया रहा है। आज भी कोस्पी का ऊपर होना AI ट्रेड के लिए पॉजिटिव है।

पेट्रोनेट LNG का शेयर भी फोकस में रह सकता है। पिछले दो हफ्तों में LNG शिपमेंट 6 महीनों के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंची है। OMCs, एशियन पेंट्स, पिडिलाइट जैसे शेयर भी एक्शन में रह सकते हैं। ब्रेंट क्रूड में गिरावट जारी है। यह $102 के नीचे आ गया है। हिंद कॉपर में एक्शन की उम्मीद है। चीन की मांग से कॉपर फ्यूचर्स में तेजी है। यह 2022 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर है। डिफेंस शेयरों पर भी नजर रहनी चाहिए। गुरुवार से डिफेंस पर हमारा तेजी का नजरिया है। डिफेंस में जोरदार करेक्शन के बाद अब ताजा खरीदारी देखने को मिल रही है। ग्लोबल जियोपॉलिटिकल हालात का फिर बिगड़ना डिफेंस शेयरों के लिए पॉजिटिव है।

टाटा संस विवाद में नया मोड़

टाटा ट्रस्ट ने एक बयान जारी किया है। इसमें 17 सितंबर की बोर्ड बैठक में एन.चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति पर टाटा ट्रस्ट ने सवाल उठाए हैं। टाटा संस के बोर्ड में टाटा ट्रस्ट के 2 नॉमिनी डायरेक्टर हैं। एक नॉमिनी डायरेक्टर ने प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया। टाटा ट्रस्ट के मुताबिक,दोनों नॉमिनी डायरेक्टर का समर्थन जरूरी था। ट्रस्ट का कहना है कि कास्टिंग वोट यहां लागू नहीं होता। कास्टिंग वोट सिर्फ बोर्ड में बराबर वोट होने पर इस्तेमाल हो सकता है। ट्रस्ट के मुताबिक,चंद्रशेखरन की नियुक्ति का प्रस्ताव वैध नहीं है। ट्रस्ट ने सायरस मिस्त्री मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला दिया। टाटा ट्रस्ट का सवाल है कि जिस अधिकार का टाटा संस ने तब बचाव किया,उसे अब कैसे नकार सकता है?

अदालतों पहुंच सकता है मामला

हरीश सालवे,एन.चंद्रशेखरन के नेतृत्व वाली टाटा संस को कानूनी सलाह देंगे। अभिषेक मनू सिंघवी,टाटा ट्रस्ट को सलाह देंगे। अभिषेक मनू सिंघवी ने टाटा Vs मिस्त्री मामले में SC के आदेश का हवाला दिया है।

टाटा ग्रुप शेयर: अब क्या?

टाटा ग्रुप देश की शान है,ये सब देखकर दुख हो रहा है। इस तरह की खराब बोर्डरूम लड़ाई टाटा संस में होगी,इसका अंदाजा नहीं था। टाटा ग्रुप के शेयरों में अब थोड़ी अनिश्चितता रहेगी। फंडामेंटली मजबूत शेयरों को आप गिरावट में जोड़ें।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 23,250-23,300 पर और बड़ा सपोर्ट 23,100-23,150 पर है। मौजूदा लॉन्ग पोजिशन्स के लिए 23,200-23,250 का SL रखें। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 23,250-23,300 है। SL 23,175 पर रखें। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 23,350-23,400 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23,450-23,500 पर है। 23,400-23,450 के रिजेक्शन पर ही बिकवाली करें। SL 23,500 पर रखें।

Trading Plan: बाजार अभी भी मुश्किलों से बाहर नहीं, बड़े स्ट्रक्चर में कमजोरी को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत -जतिन गेडिया

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 56,000-56,200 पर और बड़ा सपोर्ट 55,600-55,800 पर है। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 56,000-56,200 है। SL55,900 पर रखें। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 56,500-56,700 पर और बड़ा रजिस्टेंस 56,800-57,000 पर है। 56,500-56,700 के रिजेक्शन पर ही बिकवाली करें। SL 56,800 पर होना चाहिए।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।