Get App

Patanjali Foods Block Deal: एक झटके में बिक गए ₹272 करोड़ के शेयर, 4% गिरावट के बाद स्टॉक हरे निशान में बंद

Patanjali Foods Share Price: डील के तहत किसने शेयर बेचे और किसने खरीदे, इस बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। पतंजलि फूड्स में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 68.26 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी 11 फरवरी को दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी करेगी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 4:12 PM
Patanjali Foods Block Deal: एक झटके में बिक गए ₹272 करोड़ के शेयर, 4% गिरावट के बाद स्टॉक हरे निशान में बंद
ब्लॉक डील्स में Patanjali Foods के शेयर 509 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बिके।

ब्लॉक डील्स में पतंजलि फूड्स लिमिटेड के 53.6 लाख शेयरों की बिक्री हुई है। ये शेयर कंपनी की 1.48 प्रतिशत इक्विटी के बराबर हैं। डील की वैल्यू 272 करोड़ रुपये रही। बिक्री 509 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर की गई। इस डील के तहत किसने शेयर बेचे और किसने खरीदे, इस बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। ब्लॉक डील के बाद पतंजलि फूड्स का शेयर दिन में BSE पर 4 प्रतिशत तक गिरकर 502.65 रुपये के लो तक गया। बाद में यह 1.5 प्रतिशत बढ़त के साथ 532.15 रुपये पर सेटल हुआ।

कंपनी का मार्केट कैप 57800 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। शेयर 6 महीनों में 11 प्रतिशत गिरा है। पतंजलि फूड्स में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 68.26 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। प्रमोटर ग्रुप पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के पास कंपनी में 29.6% हिस्सेदारी थी। वहीं दूसरे प्रमोटर ग्रुप योगक्षेम संस्थान के पास 14.11%, पतंजलि परिवहन प्राइवेट लिमिटेड के पास 13.49% और पतंजलि ग्रामोद्योग न्यास के पास 11.03% हिस्सेदारी थी।

म्यूचुअल फंड्स और LIC के पास कितना हिस्सा

दिसंबर 2025 तिमाही के आखिर में म्यूचुअल फंड्स के पास Patanjali Foods में 3.32% हिस्सेदारी थी। इंश्योरेंस कंपनियों के पास 9.72% हिस्सेदारी थी, जिसमें से 9.13% हिस्सा LIC के पास था। GQG पार्टनर्स एमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड के पास कंपनी में 3.7% हिस्सेदारी थी। कंपनी 11 फरवरी 2026 को दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें