Get App

बाबा रामदेव की इस कंपनी ने लगातार दूसरे दिन छुआ नया ऑल-टाइम हाई, जानिए इस समय शेयर खरीदें, बेचें या करें होल्ड?

बाबा रामदेव के समर्थन वाली कंपनी पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) के शेयरों में लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट लगते हुए देखा गया और यह नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 21, 2022 पर 5:06 PM
बाबा रामदेव की इस कंपनी ने लगातार दूसरे दिन छुआ नया ऑल-टाइम हाई, जानिए इस समय शेयर खरीदें, बेचें या करें होल्ड?
पतंजलि ग्रुप ने अपनी 4 और कंपनियों को शेयर बाजार में लिस्ट कराने की योजना का ऐलान किया है

Patanjali Foods Shares: भारतीय शेयर बाजार आज 21 सितंबर को लाल निशान में बंद हुए। हालांकि बाबा रामदेव के समर्थन वाली कंपनी पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) के शेयरों में लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट लगते हुए देखा गया और यह नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। Patanjali Foods के शेयर एनएसई पर 5 फीसदी बढ़कर आज 1,467.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ, जो इसका नया सर्वकालिक उच्च स्तर है। इसके साथ ही पतंजलि फूड्स की मार्केट वैल्यूएशन अब बढ़कर 53.08 हजार करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

ब्रोकरेज की क्या है स्टॉक पर राय?

पतंजलि ग्रुप ने हाल में अपनी 4 और कंपनियों को शेयर बाजार में लिस्ट कराने की योजना का ऐलान किया था, जिसके बाद से ही इसके शेयरों में तेजी देखी जा रही है। इस बीच घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI डायरेक्ट, ने 20 सितंबर को जारी एक रिपोर्ट में पतंजलि फूड्स के शेयरों को बाय रेटिंग दी है और इसके लिए 1,750 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 20 फीसदी अधिक है।

HDFC सिक्योरिटीज ने भी Patanjali Foods के शेयर को 1602 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ 'खरीदें (BUY) रेटिंग' दी है। ब्रोकरेज को उम्मीद है पंतजलि फूड्स के शेयर अगले 6 महीने में इस स्तर तक पहुंच सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें