Get App

Patanjali Foods Shares: 1 साल के नए शिखर पर पहुंची बाबा रामदेव की कंपनी, 5 साल में दिया 5,400% का मल्टीबैगर रिटर्न

घरेलू रिसर्च फर्म Antique ने PATANJALI FOODS को BUY रेटिंग देते हुए इसके शेयरों के लिए 1725 रुपये प्रति का टारगेट प्राइस शेयर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 03, 2022 पर 9:00 PM
Patanjali Foods Shares: 1 साल के नए शिखर पर पहुंची बाबा रामदेव की कंपनी, 5 साल में दिया 5,400% का मल्टीबैगर रिटर्न
पतंजलि फूड्स देश की सबसे बड़ी पाम ऑयल प्लांटेशन कंपनियों में से एक है

बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की अगुआई वाली कंपनी पंतजलि फूड्स (Patanjali Foods) के शेयरों में पिछले कारोबारी हफ्ते में अच्छी तेजी देखने को मिली और शुक्रवार 2 अगस्त को हफ्ते के आखिरी दिन यह अपने पिछले एक साल के नए शिखर पर पहुंच गया। पंतजलि फूड्स (पूर्व में रुचि सोया) के शेयरों की कीमत शुक्रवार को बीएसई पर कारोबार के समय 1,266.75 रुपये पर पहुंच गई, जो इसका पिछले एक सालों को सबसे ऊंचा स्तर है। हालांकि बाद में कारोबार खत्म होते समय शेयर 4.55 फीसदी बढ़कर 1,261.30 रुपये पर बंद हुए।

पंतजलि फूड्स के शेयरों की कीमत पिछले कारोबार हफ्ते करीब 10.17 फीसदी बढ़ी है। वहीं पिछले एक महीने में इसमें करीब 12.89% फीसदी की तेजी आई है। साल 2022 की शुरुआत से अब पंतजलि फूड्स के करीब 48 फीसदी बढ़े हैं, जबकि पिछले 6 महीनों में इसने अपने निवेशकों को 53.66% का रिटर्न दिया है।

हालांकि अगर पिछले 5 सालों की बात करें तो इसने अपने निवेशकों को इस दौरान करीब 5400 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है। 15 सितंबर 2017 को बीएसई पर पंतजलि फूड्स के शेयर 21.90 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जो अब बढ़कर 1,261.30 रुपये पर आ गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें