Patanjali Foods को शेयर बाजारों से राहत, शेयर ASM फ्रेमवर्क से हुआ बाहर

एएसएम लिस्टेड सिक्योरिटीज को निगरानी में रखती है। फ्रेमवर्क का उद्देश्य निवेशक हितों की रक्षा करना है और इसे ऑब्जेक्टिव पैरामीटर जैसे कि प्राइस या वॉल्यूम वेरिएशन, अस्थिरता आदि पर एंप्लॉय किया जाता है। 31 अक्टूबर को पतंजलि फूड्स के शेयर 4.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,375.75 रुपये पर बंद हुए। चालू कैलेंडर वर्ष में स्टॉक ने अब तक 16.22 प्रतिशत रिटर्न दिया है

अपडेटेड Nov 01, 2023 पर 8:19 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) का शेयर 1 नवंबर से एडिशनल सर्विलांस मेशर (ASM) फ्रेमवर्क से बाहर निकलने वाला है। यह जानकारी स्टॉक एक्सचेंजेस ने एक सर्कुलर में दी है। एएसएम, लिस्टेड सिक्योरिटीज को निगरानी में रखता है। फ्रेमवर्क का उद्देश्य निवेशक हितों की रक्षा करना और बाजार की इंटीग्रि​टी बढ़ाना है। यह सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) की पहल है। कुछ मानदंडों के आधार पर शेयरों को एएसएम कैटेगरी में ले जाया जाता है। एएसएम के तहत स्टॉक को दो श्रेणियों में बांटा गया है, लॉन्ग टर्म एएसएम और शॉर्ट टर्म एएसएम। फ्रेमवर्क को ऑब्जेक्टिव पैरामीटर जैसे कि प्राइस या वॉल्यूम वेरिएशन, अस्थिरता आदि पर एंप्लॉय किया जाता है।

इसके साथ ही एक्सचेंजेस ने 11 अन्य सिक्योरिटीज के नाम भी पब्लिश किए हैं, जिन्हें एएसएम से बाहर कर दिया जाएगा। इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के अनुसार इन अन्य सिक्योरिटीज में लक्ष्मी प्रिसिजन स्क्रूज, गोयनका डायमंड एंड ज्वेल्स, रिलायंस कैपिटल, फ्यूचर एंटरप्राइजेज, फ्यूचर सप्लाई चेन सॉल्यूशंस, डिगजैम, सुमीत इंडस्ट्रीज, सिंटेक्स प्लास्टिक टेक्नोलॉजी, ईस्टर्न सिल्क नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के एक परिपत्र के अनुसार, इंडस्ट्रीज, मेटलिस्ट फोर्जिंग और एडुकॉम्प सॉल्यूशंस शामिल हैं।

Adani Total Gas Q2 Results : सितंबर तिमाही में 8% बढ़ा मुनाफा, लेकिन रेवेन्यू में आई गिरावट


31 अक्टूबर को पतंजलि फूड्स के शेयर 4.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,375.75 रुपये पर बंद हुए। चालू कैलेंडर वर्ष में स्टॉक ने अब तक 16.22 प्रतिशत रिटर्न दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।