पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) का शेयर 1 नवंबर से एडिशनल सर्विलांस मेशर (ASM) फ्रेमवर्क से बाहर निकलने वाला है। यह जानकारी स्टॉक एक्सचेंजेस ने एक सर्कुलर में दी है। एएसएम, लिस्टेड सिक्योरिटीज को निगरानी में रखता है। फ्रेमवर्क का उद्देश्य निवेशक हितों की रक्षा करना और बाजार की इंटीग्रिटी बढ़ाना है। यह सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) की पहल है। कुछ मानदंडों के आधार पर शेयरों को एएसएम कैटेगरी में ले जाया जाता है। एएसएम के तहत स्टॉक को दो श्रेणियों में बांटा गया है, लॉन्ग टर्म एएसएम और शॉर्ट टर्म एएसएम। फ्रेमवर्क को ऑब्जेक्टिव पैरामीटर जैसे कि प्राइस या वॉल्यूम वेरिएशन, अस्थिरता आदि पर एंप्लॉय किया जाता है।
