Paytm Share Price: पेटीएम के 1.92 करोड़ शेयरों की ब्लॉक डील, क्या विजय शेखर शर्मा हिस्सेदारी बेच रहे हैं?

Paytm Block Deal: 18 अगस्त को पेटीएम के 1.92 करोड़ शेयरों की ब्लॉक डील हुई। यह कंपनी में 2.95 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इस ट्रांजेक्शन की वैल्यू 2,949 करोड़ रुपये है। इस ट्रांजेक्शन के बाद पेटीएम के शेयरों में गिरावट देखने को मिली

अपडेटेड Aug 18, 2026 पर 1:22 PM
पेटीएम का शेयर 1 बजे 1.47 फीसदी गिरकर 1,557 रुपये पर चल रहा था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Paytm Block Deal: पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के 1.92 करोड़ शेयरों की ब्लॉक डील 18 अगस्त को हुई। यह कंपनी में 2.95 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इस ट्रांजेक्शन की वैल्यू 2,949 करोड़ रुपये है। इस ट्रांजेक्शन के बाद पेटीएम के शेयरों में गिरावट आई। पेटीएम के शेयर सुबह में मजबूत खुले। लेकिन, थोड़ी देर बाद उनमें गिरावट शुरू हो गई। 1:16 बजे कंपनी का शेयर 1.20 फीसदी गिरकर 1,561 रुपये पर चल रहा था।

    शेयर खरीदने और बेचने वालों के बारे में अभी पता नहीं 

    पेटीएम के शेयरों को बेचने और खरीदने वाले की पहचान अभी सामने नहीं आई है। लेकिन, सीएनसीबी-टीवी18 ने 17 अगस्त को सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि Resilient Asset Management B.V. ब्लॉक डील के जरिए कंपनी में हिस्सेदारी बेचना चाहती है। यह पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा की पेरेंट और प्रमोटर कंपनी है। यह ब्लॉक डील प्रति शेयर 1,535.1 रुपये के रेट पर हुई।


    इस ब्लॉक डील से विजय शेयर शर्मा को पैसे नहीं मिलेंगे

    सवाल है कि क्या विजय शेखर शर्मा पेटीएम में अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं? इसका जवाब ना है। दरअसल, One97 Communications (Paytm) में शर्मा के इनवेस्टमेंट व्हीकल Resilient Asset Management BV के 4.98 फीसदी हिस्सेदारी बेच देने से शर्मा को कोई पैसा नहीं मिलेगा। यह पैसा Antfin को जाएगा।

    पेटीएम में शर्मा की करीब 9 फीसदी हिस्सेदारी बनी रहेगी

    पेटीएम में विजय शेखर शर्मा की करीब 9 फीसदी हिस्सेदारी में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। इसका मतलब है कि पेटीएम को लेकर शर्मा की प्रतिबद्धता बनी रहेगी। पेटीएम ने कहा है कि वह शेयरों की बिक्री में कोई पक्ष नहीं है। उसने यह भी कहा है कि इस ब्लॉक डील से शर्मा की कंपनी में हिस्सेदारी में किसी तरह का बदलाव नहीं आएगा।

    ट्रांजेक्शन का पूरा पैसा एंटफिन के पास जाएगा 

    Rsilient एक कंपनी है, जिसकी ओनरशिप शर्मा के पास है। उसने अपने शेयर बेचे हैं। लेकिन, एग्रीमेंट की शर्तों के मुताबिक, ट्रांजेक्शन की पूरी वैल्यू Antfin के पास रहेगी। यह एग्रीमेंट अगस्त 2023 में हुआ था। तब Resilient ने Antfin से पेटीएम के करीब 10.2 फीसदी शेयर खरीदे थे। तब Resilient ने एंटफिन को ऑप्शनली कनवर्टिबल डिबेंचर्स इश्यू किए थे। तब से ही ये शेयर एंटफिन के थे, हालांकि कानूनी रूप से और वोटिंग राइट्स के लिहाज से ये Resilient का अधिकार में थे।

    Bernstein ने पेटीएम के शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाया

    विदेशी ब्रोकरेज फर्म Bernstein ने इस महीने की शुरुआत में पेटीएम के शेयर का टारगेट प्राइस 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,200 रुपये कर दिया था। कंपनी का प्रदर्शन धीरे-धीरे बेहतर हो रहा है। FY26 में टैक्स के बाद कंपनी का प्रॉफिट 552 करोड़ रुपये था। पेटीएम का शेयर बीते एक साल में करीब 33 फीसदी चढ़ा है।

    यह भी पढ़ें: Welspun Living Share: 1 साल में 50% से ज्यादा चढ़ा ये शेयर आज 8% उछला, ब्रोकरेज भी हुए बुलिश, जानें नया टारगेट

    कंपनी ने नवंबर 2021 में पेश किया था आईपीओ 

    Paytm ने नवंबर 2021 में आईपीओ पेश किया था। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 2,080-2,150 रुपये रखा था। निवेशकों को कंपनी ने प्रति शेयर 2,150 रुपये के रेट से शेयर इश्यू किए थे। लेकिन कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से करीब 9.3 फीसदी नीचे लिस्ट हुए थे। उसके बाद शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। एक समय शेयर गिरकर 419 रुपये पर आ गए थे।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।