Paytm, CarTrade के शेयर सबसे निचले स्तर, Zomato 3% फिसला, क्यों गिर रहे नए जमाने की कंपनियों के शेयर?

पेटीएम (Paytm), फिनो पेमेंट्स (Fino Payments) और कारट्रेड (CarTrade) सहित नए जमाने की कई कंपनियों के शेयर शुक्रवार को गिरावट के साथ अपने नए निचले स्तर पर पहुंच गए

अपडेटेड Feb 20, 2022 पर 11:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नए जमाने की कई कंपनियों के शेयरों ने शुक्रवार को छुआ नया निचला स्तर

पेटीएम (Paytm), फिनो पेमेंट्स (Fino Payments) और कारट्रेड (CarTrade) सहित नए जमाने की कई कंपनियों के शेयर शुक्रवार को गिरावट के साथ अपने नए निचले स्तर पर पहुंच गए। वहीं जोमैटो (Zomato), पॉसिली बाजार (PB Fintech) और नायका (Nykaa) सहित पिछले एक साल में लिस्ट में अन्य कंपनियों के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए।

शेयर बाजार के अनुभवी निवेशक शंकर शर्मा सहित कई एक्सपर्ट्स अभी भी इन नए जमाने की कंपनियों के बिजनेस को लेकर आशंकित हैं। शंकर शर्मा ने तो जनवरी में इन कंपनियों में के शेयरों में इस साल के अंत तक 80 से 90 फीसदी तक की गिरावट आने की आंशका जताई थी। हालांकि शुक्रवार को बाजार में गिरावट के पीछे मुख्य वजह पूर्वी यूरोप में रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव को बताया जा रहा है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में इस्टींट्यूशनल इक्विटीज के रिसर्च हेड, गौतम दुग्गड़ ने बताया कि उनकी फर्म नए जमाने की किसी कंपनी को कवर नहीं करती है क्योंकि इन शेयरों पर दांव लगाने के लोगों को साहसी होने पड़ेगा।


यह भी पढ़ें- Rakesh Jhunjhunwala से उनकी मां को आखिर क्यों कहना पड़ा था, तुझसे कौन करेगा शादी

उन्होंने कहा, "इनमें से कुछ कंपनियों ने सालों की मेहनत काफी अच्छा बिजनेस खड़ा किया है। पिछले 4-5 सालों से उनकी रेवेन्यू में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है और आगे भी उनमें ग्रोथ की संभावना है। हालांकि इनकी मुख्य समस्या बाजार में कैश फ्लो और उनके मुनाफे की है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक की तरफ से ब्याज दरें बढ़ाए जाने से बाजार में पैसा कम हो जाएगा। ऐसे में इन शेयरों में निवेश के लिए लोगों को काफी साहसिक होना पड़ेगा। साथ ही उन्हें यह तय करना पड़ेगा ये शेयर अपने निचले स्तर पर आ गए हैं या नहीं।"

पेटीएम (Paytm) के शेयर शुक्रवार को NSE पर 1.89 फीसदी की गिरावट के साथ 833.85 रुपये पर बंद हुए। दिन के कारोबार के दौरान यह गिरकर 831.00 रुपये तक आ गया था, जो इसका अब तक का सबसे निचला स्तर है। पिछले 5 दिनों में इस शेयर की कीमत 5 फीसदी से ज्यादा घट चुकी है। इसकी लिस्टिंग प्राइस से अब तक निवेशकों की संपत्ति 46.58 फीसदी घट चुकी है।

वहीं फिनो पेमेंट्स बैंक (Fino Payments Bank) के शेयर शुक्रवार को NSE पर 4.12 फीसदी की गिरावट के साथ 309.30 रुपये पर बंद हुए। दिन के कारोबार के दौरान इस शेयर की कीमत 307 रुपये तक आ गई थी, जो अब इसका नया निचला स्तर है। नवंबर 2021 में लिस्टिंग के बाद से अभी तक इस शेयर की कीमत 43 फीसदी से अधिक घट चुकी है।

कारट्रेड (CarTrade) के शेयरों ने भी आज 583 रुपये का अपना नया निचला स्तर हुआ। शुक्रवार को कारोबार खत्म होते समय कारट्रेड के शेयर NSE पर 4.51 फीसदी की गिरावट के साथ 586 रुपये पर बंद हुए। अगस्त 2021 में लिस्टिंग के बाद से इस शेयर की कीमत अभी तक 60 फीसदी से अधिक घट चुकी है।

जोमैटो (Zomato) के शेयर भी आज 3.76 फीसदी की गिरावट के साथ 85.80 रुपये के भाव पर बंद हुए। साल 2022 में अभी तक इस शेयर की कीमत करीब 39.30 फीसदी घट चुकी है। वहीं नायका (Nykaa) के शेयर भी आज 3.51 फीसदी गिरकर 1,397 रुपये पर बंद हुए। साल 2022 की शुरुआत से नायका के शेयर अभी तक करीब 33 फीसदी गिर चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।