Get App

Paytm में दिखी 12% तक की गिरावट, दूसरे फिनटेक स्टॉक्स भी फिसले; UPI पर MDR में और देरी की आशंका ने बिगाड़ा सेंटिमेंट

Paytm Share Price: ऐसी खबर है कि साल 2027 में यूपी, पंजाब समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों को देखते हुए 2,000 रुपये से अधिक के UPI लेनदेन पर MDR लागू होने में और देरी हो सकती है। इसके चलते फिनटेक फर्म्स के शेयरों में तगड़ा सेलिंग प्रेशर है

Ritika Singhअपडेटेड Nov 19, 2026 पर 3:20 PM
Paytm में दिखी 12% तक की गिरावट, दूसरे फिनटेक स्टॉक्स भी फिसले; UPI पर MDR में और देरी की आशंका ने बिगाड़ा सेंटिमेंट
मर्चेंट्स के लिए 2,000 रुपये से अधिक के UPI लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत MDR लागू करने की योजना है।

पेटीएम की पेरेंट कंपनी One97 Communications के शेयरों में 19 नवंबर को बिकवाली का जबरदस्त दबाव है। शेयर दिन में पिछले बंद भाव से करीब 12 प्रतिशत तक टूटा। BSE पर कीमत 1664.70 रुपये के लो तक गई। इसकी वजह UPI लेनदेन पर MDR लागू होने में और देरी हो सकने की आशंका है। इसके चलते फिनटेक फर्म्स के शेयरों में तगड़ा सेलिंग प्रेशर है।

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि 2,000 रुपये से अधिक के UPI लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू होने में और देरी हो सकती है। दरअसल 2027 में 5 राज्यों- उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं। MDR लागू करने पर सरकार को व्यापारियों और व्यापार संघों की ओर से विरोध की चिंता है।

वैसे तो तैयारी पूरी है लेकिन सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) अभी तक इसे लागू करने की तारीख पर सहमत नहीं हो पाए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर समय रहते कोई सहमति नहीं बनी, तो इसे लागू करने का काम उत्तर प्रदेश चुनावों के बाद तक टाला जा सकता है। लेकिन जरूरी नहीं है कि ऐसा हो ही।

पहले भी टल चुका है MDR इंप्लीमेंटेशन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें