Get App

Paytm Share Price: कंपनी के मुनाफे में आने से बंपर खरीद, शेयर में दिखी 8% की शानदार तेजी

Paytm Share Price: कंपनी ने पहली बार किसी पूरे साल के दौरान मुनाफा दर्ज किया है। मार्च 2026 तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले से 18.4 प्रतिशत बढ़कर 2,264 करोड़ रुपये हो गया

Ritika Singhअपडेटेड May 07, 2026 पर 4:06 PM
Paytm Share Price: कंपनी के मुनाफे में आने से बंपर खरीद, शेयर में दिखी 8% की शानदार तेजी
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान Paytm का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 552 करोड़ रुपये रहा।

पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयरों में 7 मई को दिन में 8.5 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर की कीमत 1204.40 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 8 प्रतिशत बढ़त के साथ 1199.25 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी के मुनाफे में आने से शेयर में निवेशकों ने जबरदस्त दिलचस्पी दिखाई। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के दौरान वन97 कम्युनिकेशंस को 183 करोड़ रुपये का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ। एक साल पहले कंपनी 545 करोड़ रुपये के घाटे में थी।

तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले से 18.4 प्रतिशत बढ़कर 2,264 करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2025 तिमाही में यह 1,912 करोड़ रुपये था। खर्च 2,269 करोड़ रुपये के रहे, जो मार्च 2025 तिमाही में 2,155 करोड़ रुपये के थे। मार्च 2026 तिमाही में EBITDA प्रॉफिट 132 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसने 88 करोड़ रुपये का EBITDA लॉस देखा था। EBITDA मार्जिन 5 प्रतिशत रहा।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पेटीएम का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 552 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले कंपनी 663 करोड़ रुपये के घाटे में थी। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 22.2 प्रतिशत बढ़कर 8,437 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025 में 6,900 करोड़ रुपये था। कंपनी ने पहली बार किसी पूरे साल के दौरान मुनाफा दर्ज किया है।

Paytm का शेयर 2 साल में 260 प्रतिशत मजबूत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें