Arvind Ltd के शेयर पर टूटे निवेशक, लगाई 15% की छलांग; 52 वीक का नया हाई क्रिएट

Arvind Ltd Share Price: अ​रविंद लिमिटेड के 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली कंपनी अ​रविंद एडवांस्ड मैटेरियल्स लिमिटेड अमेरिकी कंपनी Dalco-GFT में लगभग 61 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद रही है। इस ट्रांजेक्शन के लिए इनक्रेड कैपिटल एक्सक्लूसिव फाइनेंशियल एडवाइजर है

अपडेटेड May 07, 2026 पर 4:16 PM
Story continues below Advertisement
Arvind Ltd में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 39.53 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

गारमेंट्स और अपैरल सेक्टर की कंपनी अरविंद लिमिटेड के लिए 7 मई का दिन बेहद शानदार है। कारोबार के दौरान शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 18 प्रतिशत तक उछली। BSE पर शेयर 460.35 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर भी है। बाद में शेयर 15 प्रतिशत बढ़त के साथ 447.70 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले एक अधिग्रहण की घोषणा की थी, जिससे शेयर में खरीद बढ़ी।

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, अ​रविंद लिमिटेड के 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली कंपनी अरविंद एडवांस्ड मैटेरियल्स लिमिटेड (AAML) अमेरिकी कंपनी Dalco-GFT में लगभग 61 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद रही है। मैनेजमेंट कंट्रोल भी AAML के पास चला जाएगा। इस डील की एंटरप्राइज वैल्यू 13.60 करोड़ डॉलर है।

Dalco-GFT स्पेशलाइज्ड नीडिल-पंच्ड नॉन वूवन स्पेशिएलिटी फैब्रिक्स बनाती है। इसकी अमेरिका के नॉर्थ और साउथ कैरोलिना में 2 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं। इस ट्रांजेक्शन के लिए इनक्रेड कैपिटल एक्सक्लूसिव फाइनेंशियल एडवाइजर है। AAML का इरादा 4 वर्षों के अंदर बाकी की हिस्सेदारी हासिल करने का है।


Arvind Ltd का शेयर 6 महीनों में 36 प्रतिशत मजबूत

अरविंद लिमिटेड का मार्केट कैप बढ़कर 11700 करोड़ रुपये हो गया है। शेयर 6 महीनों में 36 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 39.53 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड लो 275 रुपये है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। सर्किट लिमिट 20 प्रतिशत है।

अरविंद लिमिटेड का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 1,842.26 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 62.22 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2025 के दौरान स्टैंडअलोन रेवेन्यू 7,632.32 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 240.28 करोड़ रुपये रहा था। गुजरात की अरविंद लिमिटेड, लालभाई ग्रुप की कंपनी है। इसे 1931 में शुरू किया गया था। साल 2008 तक इसका नाम अ​रविंद मिल्स लिमिटेड था। कंपनी साल 1995 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई

Hero MotoCorp Share Price: जेफरीज ने रेटिंग बढ़ाई, UBS ने टारगेट प्राइस में किया इजाफा; शेयर 4% तक उछला

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।