Paytm Q2 Results: पेटीएम का मुनाफा 976% बढ़ा, रेवेन्यू में भी उछाल; शेयरों पर रहेगी नजर

Paytm Q2 Results: पेटीएम ने सितंबर तिमाही में ₹226 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल के ₹21 करोड़ से करीब 10 गुना ज्यादा है। रेवेन्यू भी 28.5% बढ़ा। कंपनी के पेमेंट कारोबार, यूजर्स और मर्चेंट नेटवर्क में बढ़ोतरी के बीच शेयर पर नजर रहेगी।

अपडेटेड Oct 26, 2026 पर 10:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सोमवार, 26 अक्टूबर को One 97 Communications का शेयर BSE पर 2.39% बढ़कर ₹1,654.70 पर बंद हुआ।

Paytm Q2 Results: फिनटेक दिग्गज Paytm की पैरेंट कंपनी One 97 Communications ने वित्त वर्ष 2026-27 की सितंबर तिमाही में ₹226 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹21 करोड़ था। प्रॉफिट में करीब 10 गुना यानी 976% का उछाल देखने को मिला है।

हालांकि, पिछले साल के मुनाफे पर जॉइंट वेंचर के लोन में ₹190 करोड़ की इम्पेयरमेंट का असर पड़ा था। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 28.5% बढ़कर ₹2,648 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹2,061 करोड़ था।

कंपनी का ग्रुप EBITDA 91.5% बढ़कर ₹270 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹141 करोड़ था। EBITDA मार्जिन भी 6.8% से बढ़कर 10.2% हो गया।


Paytm के मर्चेंट GMV में 26% की बढ़ोतरी

सितंबर तिमाही में Paytm का मर्चेंट ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) सालाना आधार पर 26% बढ़कर ₹7.1 लाख करोड़ हो गया। कंपनी ने सालभर में 27 लाख नए मर्चेंट सब्सक्रिप्शन जोड़े। इसके साथ ही सब्सक्रिप्शन देने वाले मर्चेंट की कुल संख्या 1.64 करोड़ हो गई।

कंपनी के मासिक ट्रांजैक्शन करने वाले यूजर्स की संख्या भी एक करोड़ बढ़कर 8.5 करोड़ पहुंच गई। यह करीब तीन साल का सबसे ऊंचा स्तर है। Paytm ने लगातार छठी तिमाही में कंज्यूमर पेमेंट्स मार्केट शेयर में बढ़त दर्ज की। कंपनी का UPI ग्रॉस ट्रांजैक्शन वैल्यू 42% बढ़ा, जबकि इंडस्ट्री की ग्रोथ 19% रही।

₹1,000 करोड़ के निवेश को मंजूरी

One 97 Communications ने अपनी सब्सिडियरी Paytm Cloud Technologies में अगले 12 महीनों में ₹500 करोड़ तक के अतिरिक्त निवेश को मंजूरी दी है। वहीं, Paytm Cloud Technologies अपनी सब्सिडियरी Paytm Singapore में ₹500 करोड़ तक निवेश करेगी। इस रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल, निवेश और कारोबार के विस्तार में किया जाएगा।

पेमेंट मार्जिन बढ़ने की उम्मीद

Paytm का पेमेंट प्रोसेसिंग मार्जिन फिलहाल 4 बेसिस पॉइंट से ऊपर है। कंपनी को उम्मीद है कि प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) व्यवस्था लागू होने पर मार्जिन में करीब 2.5 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी हो सकती है। कंपनी के मुताबिक, नई व्यवस्था लागू होने के बाद वास्तविक असर दो से तीन तिमाहियों में स्पष्ट होगा।

हालांकि, वित्त वर्ष 2027 की दिसंबर तिमाही में डिफॉल्ट लॉस गारंटी (DLG) की बढ़ी लागत और फेस्टिव सीजन में कार्ड प्रोसेसिंग की हिस्सेदारी बढ़ने से कॉन्ट्रिब्यूशन मार्जिन पर दबाव पड़ सकता है। इसके बावजूद कंपनी को EBITDA में सुधार जारी रहने की उम्मीद है।

सोमवार, 26 अक्टूबर को One 97 Communications का शेयर BSE पर 2.39% बढ़कर ₹1,654.70 पर बंद हुआ।

Stocks to Watch: 27 अक्टूबर को इन 13 शेयरों पर रहेगी नजर, डिविडेंड से लेकर बायबैक तक जैसे बड़े अपडेट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।