Paytm Share Price: नियामकीय दिक्कतों से जूझ रही पेटीएम (Paytm) के शेयरों में आज अच्छी खरीदारी दिख रही है। एक दिन पहले पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) के बोर्ड सदस्यता और नॉन-एग्जेक्यूटिव चेयरमैन का पद छोड़ दिया। इसके अगले दिन आज पेटीएम के शेयरों में अच्छा रुझान दिखा। इंट्रा-डे में यह 5 फीसदी उछलकर 449.30 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया। आज लगातार तीसरे दिन इसके शेयर अपर सर्किट पर पहुंचे। हालांकि फिर मुनाफावसूली और ब्रोकरेज फर्म Macquarie की अंडरपरफॉर्म रेटिंग ने इस पर दबाव बनाया और यह फिसल गया। दिन के आखिरी में BSE पर यह 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 426.30 रुपये पर बंद हुआ है।
