Get App

Paytm Share Price: ब्लॉक डील में बिका 1.3% हिस्सा, शेयर 4% फिसला

Paytm Share Price: शेयर में आई गिरावट से वन97 कम्युनिकेशंस का मार्केट कैप घटकर 71200 करोड़ रुपये हो गया है। यह बिक्री ऐसे समय में हुई है, जब पेटीएम के मुनाफे में लौटने के बाद शेयर के लिए सेंटिमेंट बेहतर हुआ है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 22, 2026 पर 4:24 PM
Paytm Share Price: ब्लॉक डील में बिका 1.3% हिस्सा, शेयर 4% फिसला
ऐसी खबर है कि Paytm में यह बिक्री SAIF Partners ने की है।

पेटीएम (Paytm) की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयरों में 22 मई को दिन में लगभग 4 प्रतिशत तक की गिरावट आई। BSE पर शेयर 1110.10 रुपये के लो तक गया। बाद में 1112.50 रुपये पर सेटल हुआ। खबर है कि ब्लॉक डील में कंपनी की 1.3 प्रतिशत हिस्सेदारी या 86 लाख शेयरों की खरीद-बिक्री हुई है। एक दिन पहले CNBC-TV18 ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि SAIF Partners, वन97 कम्युनिकेशंस में यह बिक्री कर सकती है। इसके लिए फ्लोर प्राइस 1,120.65 प्रति शेयर बताया गया था।

एक्सचेंज डेटा के अनुसार, 31 मार्च 2026 तक SAIF Partners India IV Limited की पेटीएम में 4 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर में आई गिरावट से कंपनी का मार्केट कैप घटकर 71200 करोड़ रुपये हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। शेयर BSE 200 इंडेक्स का हिस्सा है।

Paytm का शेयर 2 साल में 200 प्रतिशत मजबूत

पेटीएम का शेयर 2 साल में 200 प्रतिशत चढ़ा है। एक साल में यह 34 प्रतिशत की बढ़त देख चुका है। अप्रैल महीने के आखिर में गोल्डमैन सैक्स ने Paytm के शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग दोहराई और टारगेट प्राइस 1470 रुपये से घटाकर 1,400 रुपये प्रति शेयर कर दिया। बर्नस्टीन ने 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 1500 रुपये प्रति शेयर दिया। जेफरीज ने पेटीएम के शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए 1,350 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें