Get App

Paytm Share Price: सप्ताह के पहले दिन पेटीएम में निवेशकों का जगा भरोसा, लगा अपर सर्किट

Paytm Share Price: पेटीएम ने पहले एक्सिस बैंक के साथ मिलकर NPCI को UPI बिजनेस के लिए थर्ड पार्टी एप्लीकेशन प्रोवाइडर के रूप में काम करने के लिए आवेदन किया था। लेकिन यह भी खबर है कि HDFC Bank और यस बैंक ने भी पेटीएम के साथ मिलकर आवेदन किया है। RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 15 मार्च, 2024 के बाद अपने ग्राहक खातों और वॉलेट में पैसे एक्सेप्ट करने से रोक दिया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 26, 2024 पर 10:08 AM
Paytm Share Price: सप्ताह के पहले दिन पेटीएम में निवेशकों का जगा भरोसा, लगा अपर सर्किट
Paytm शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 998.30 रुपये और निचला स्तर 318.35 रुपये है।

Paytm Share Price: 26 फरवरी को पेटीएम का शेयर बढ़त के साथ बीएसई पर 416.90 रुपये पर खुला और कुछ ही पलों में 5 प्रतिशत उछलकर 427.95 रुपये पर पहुंच गया। इस लेवल पर शेयर में अपर सर्किट लग चुका है। पिछले सप्ताह RBI (Reserve Bank of india) ने NPCI (National Payments Corporation of India) से थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर (TPAP) बनने के पेटीएम के अनुरोध की संभावनाएं तलाशने को कहा था। अगर पेटीएम ऐप को यह मंजूरी मिल जाती है तो वह गूगलपे, एमेजॉन पे की तरह UPI सर्विसेज देता रहेगा। इसके बाद मॉर्गन स्टेनली ने 555 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ पेटीएम स्टॉक के लिए इक्वलवेट कॉल को बरकरार रखा है। ये डेवलपमेंट पेटीएम के शेयर में निवेशकों के जगे भरोसे के पीछे अहम कारण हैं।

शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 998.30 रुपये और निचला स्तर 318.35 रुपये है। लोअर प्राइस बैंड 5% की गिरावट के साथ 387.25 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 27000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 31 जनवरी को RBI के एक्शन के बाद से पेटीएम के शेयर को काफी झटका लगा है। पिछले सप्ताह शेयर में चार ट्रेडिंग सेशंस में अपर सर्किट लगा, जिससे शेयर में रिकवरी हुई है। पेटीएम का शेयर पिछले एक महीने में 43 प्रतिशत नीचे आया है।

RBI ने बयान में कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक की ओर से संचालित UPI हैंडल का इस्तेमाल करने वाले यूपीआई ग्राहक बिना किसी बाधा के डिजिटल भुगतान कर सकें, इसके लिए NPCI (National Payments Corporation of India) से पेटीएम के ‘थर्ड पार्टी ऐप’ प्रोवाइडर बनने की संभावना तलाशने को कहा है। अगर NPCI, वन97 कम्युनिकेशंस को थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर का दर्जा देता है तो किसी भी व्यवधान से बचने के लिए '@paytm' हैंडल को पेटीएम पेमेंट्स बैंक से नए बैंकों के एक समूह में बिना किसी रुकावट के माइग्रेट किया जाना चाहिए।

दूसरे ब्रोकरेज का पेटीएम शेयर के लिए रुख

सब समाचार

+ और भी पढ़ें