Get App

Paytm Share Update: स्टॉक्स में तेज गिरावट पर Paytm ने BSE को दिया जवाब

पेटीएम ने बीएसई को बताया है कि उसका बिजनेस पूरी तरह से मजबूत है। उसने यह भी कहा है कि समय-समय पर वह सभी जरूरी जानकारियां तय समय के अंदर बीएसई को देती रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 23, 2022 पर 9:39 AM
Paytm Share Update: स्टॉक्स में तेज गिरावट पर Paytm ने BSE को दिया जवाब
मंगलवार को पेटीएम के शेयर में 3.79 फीसदी की गिरावट के बाद बीएसई ने कंपनी से सवाल पूछे थे। दरअसल, स्टॉक एक्सचेंज में अच्छी तेजी के बावजूद मंगलवार को पेटीएम के शेयर में गिरावट आई थी।

पेटीएम (Paytm) ने स्टॉक्स में तेज गिरावट पर बीएसई को जवाब दे दिया है। पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) ने कहा है कि उसके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है, जिसका असर स्टॉक्स के प्राइस और वॉल्यूम पर पड़ सकता है। मंगलवार को पेटीएम के स्टॉक्स में तेज गिरावट पर बीएसई (BSE) ने वन97 कम्युनिकेशंस से स्पष्टीकरण मांगा था।

पेटीएम ने बीएसई के सवालों के जवाब बुधवार के दिए। उसने कहा कि कंपनी और उसका बिजनेस पूरी तरह से मजबूत हैं। उसने यह भी कहा है कि समय-समय पर वह सभी जरूरी जानकारियां तय समय के अंदर बीएसई को देती रही है। उसने कहा है, "कंपनी यह भी बताना चाहेगी कि बिजनेस फंडामेंटल्स मजबूत बने हुए हैं, जो 4 फरवरी, 2022 को जारी नतीजों में दिखता है।"

यह भी पढ़ें : NSE की F&O बैन लिस्ट में शामिल हुए ये 5 स्टॉक, जानिए क्या है इसका मतलब

वन97 कम्युनिकेशंस ने कहा है, "हम फिर से यह कहना चाहते हैं कि कंपनी लिस्टिंग्स से जुड़े नियमों के पालन के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। ऐसी कोई जानकारी/ऐलान जिसका असर कंपनी के शेयर के प्राइस और वॉल्यूम पर पड़ सकता है, उसे तय समय के अंदर स्टॉक एक्सचेंज को बताया जाएगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें