Paytm Share Price: विदेशी ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) के मुताबिक, पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications) के शेयरों में मौजूदा स्तर से 46 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है। मॉर्गन स्टेनली ने पेटीएम के शेयरों को 'इक्वल-वेट रेटिंग (Equal-Weight Rating)' दी है और इसके लिए 935 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इक्वल-वेट रेटिंग से मतलब यह है कि मॉर्गन स्टेनली को पेटीएम के शेयरों का प्रदर्शन उसके बेंचमार्क इंडेक्स के प्रदर्शन के बराबर रहने की उम्मीद है।
