Paytm के शेयरों की लिस्टिंग 18 नवंबर को होगी, जानिए किस भाव पर हो सकती है लिस्टिंग?

अपडेटेड Nov 17, 2021 पर 10:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Paytm Listing on Nov 18

Paytm IPO: पेटीएम की ऑपरेटर कंपनी One97 Communications के शेयरों की लिस्टिंग 18 नवंबर को होने वाली है। Paytm देश का सबसे बड़ा IPO लेकर आई थी और अब सबकी नजरें इसकी लिस्टिंग पर टिकी हैं।

बाजार के जानकारों को उम्मीद है कि गुरुवार 18 नवंबर को Paytm के शेयरों की लिस्टिंग कमजोर रहने वाली है। कंपनी के इश्यू को भी कमजोर प्रतिक्रिया मिली थी जिससे इसकी लिस्टिंग भी कमजोर रहने का अनुमान है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कमजोर सब्सक्रिप्शन, ग्रे मार्केट में घटते प्रीमियम, हाई वैल्यूएशन और आगे कड़ी प्रतियोगिता होने के कारण Paytm की लिस्टिंग कमजोर रहने का चांस है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हाई ब्रांड वैल्यू और मजबूत सर्विस नेटवर्क भी कंपनी की लिस्टिंग को मजबूत बनाने में कामयाब नहीं हो पाएगा।

One97 Communications ने 18,300 करोड़ रुपए का IPO लॉन्च किया था। यह शेयर मार्केट के इतिहास का सबसे बड़ा IPO था। कंपनी का इश्यू 8 नवंबर को खुला और 10 नवंबर को बंद हुआ था। यह IPO सिर्फ 1.89 गुना ही सब्सक्राइब हो पाया था जो उम्मीद से बहुत कम था।


हाई नेटवर्थ इनवेस्टर्स की कैटेगरी में सब्सक्रिप्शन उतना नहीं रह पाया जितनी उम्मीद की जा रही थी। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा सिर्फ 2.79 गुना बुक हुआ। जबकि रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 1.66 गुना भरा था।

इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट फर्म Green Portfolio के को-फाउंडर दिवम शर्मा ने कहा, "हम उम्मीद कर रहे हैं कि 18 नवंबर को Paytm की लिस्टिंग फ्लैट 10% प्रीमियम के साथ हो सकती है। मार्केट सेंटीमेंट में बहुत उत्साह नहीं है और कंपनी की एंटरप्राइज वैल्यू/वैल्यूएशन ज्यादा था। Paytm के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम भी घटकर 30 रुपए पर आ गया है।"

पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस प्रोवाइडर Piper Serica Advisors के फाउंडर और फंड मैनेजर अभय अग्रवाल भी Paytm की कमजोर लिस्टिंग का अनुमान लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, " इसमें कोई हैरानी नहीं है कि कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से नीचे ट्रेड करें और आगे भी निचले लेवल पर बने रहे।"

उन्होंने आगे कहा, "कंपनी का ब्रांड मजबूत है लेकिन इसकी प्राइसिंग महंगी है। इस वजह से निवेशकों के लिए इसमें खास मौके नहीं हैं। IPO में HNI की दिलचस्पी बहुत कम थी और इसलिए अब इसके शेयरों में कुछ खास तेजी की उम्मीद नहीं है।"

Paytm का इश्यू प्राइस 2170-2180 रुपए है। ग्रे मार्केट में इसके अनलिस्टेड शेयरों का प्रीमियम घटकर 20-20 रुपए पर आ गया है। जब Paytm का सब्सक्रिप्शन खुला था तब IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम 125-150 रुपए था। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से Paytm के शेयर 18 नवंबर को 2200 रुपए पर लिस्ट हो सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।