Get App

चढ़ते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, अलग-अलग सेक्टर से स्टॉक लेने से होगी तगड़ी कमाई

PB Fintech के स्टॉक में Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी की एक्सपायरी वाली 1750 के स्ट्राइक वाली कॉल 62 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 83-100 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 40 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 04, 2025 पर 11:06 AM
चढ़ते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, अलग-अलग सेक्टर से स्टॉक लेने से होगी तगड़ी कमाई
Voltas पर Anand Rathi Shares & Stock Brokers के नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 1432 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: मंगलवार के दिन बाजार में मंगल ही मंगल देखने को मिल रहा है। कल की बिकवाली से बाजार उबर गया। बाजार में निफ्टी 150 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 23500 के पार निकला। बैंक निफ्टी में 600 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए शिल्पा राउत ने पीबी फिनटेक पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने कोटक महिंद्रा बैंक पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा शिवांगी सरडा ने चार्ट के चमत्कार के लिए इंडियन होटल्स पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने वोल्टाज पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः PB Fintech

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने PB Fintech के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी की एक्सपायरी वाली 1750 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 62 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 83-100 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 40 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Kotak Mahindra Bank Future

rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने Kotak Mahindra Bank में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Kotak Mahindra Bank में 1906 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1935 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1880 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें