बाजार में आज JM Financial ने इन 3 एफएंडओ कॉल्स पर लगाया दांव, PB Fintech पर सुझाया सस्ता ऑप्शन

NIFTY में 23800, 23900 और 24000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 23700, 23600 और 23500 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 50500, 50700 और 51000 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50400, 50300 और 50200 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड Feb 05, 2025 पर 1:59 PM
Story continues below Advertisement
PB Fintech पर JM Financial की सोनी पटनायक ने 1800 के स्ट्राइक वाली फरवरी की कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: बाजार फिलहाल सपाट कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब  26अंकों की बढ़त और सेंसेक्स में करीब 86 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो एंजेल वन, कैम्स, ऑयल इंडिया, यूनियन बैंक, बायोकॉन, मेट्रोपोलिस हेल्थ, आईजीएल, एनसीसी लिमिटेड और सीडीएसएल के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि प्रेस्टीज एस्टेट्स, युनाइटेड स्पिरिट्स, गोदरेज प्रॉपर्टीज, टाइटन, नेस्ले इंडिया, बर्जर पेंट्स, एशियन पेंट्स, ट्यूब इनवेस्टमेंट्स और फिनिक्स मिल्स के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए JM Financial की सोनी पटनायक ने 3 एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23800, 23900 और 24000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23700, 23600 और 23500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 50500, 50700 और 51000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50400, 50300 और 50200 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।


शॉर्ट टर्म में पैसा बनाने के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव, ये 5 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई

JM Financial की सोनी पटनायक के एफएंडओ कॉल्स

Muthoot Finance Future : खरीदें - 2294 रुपये, टारगेट - 2335-2340 रुपये, स्टॉपलॉस - 2280 रुपये

BirlaSoft Future : खरीदें - 538 रुपये, टारगेट - 550-560 रुपये, स्टॉपलॉस - 527 रुपये

Oberoi Realty Future : बेचें - 1815 रुपये, टारगेट - 1760-1740 रुपये, स्टॉपलॉस - 1835 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः PB Fintech

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि उन्होंने PB Fintech पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि PB Fintech की फरवरी की एक्सपायरी वाली 1800 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। सोनी पटनायक ने कहा कि इसमें 50.90 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 70/78/85 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 38 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।