Top F&O Calls: बाजार फिलहाल सपाट कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 26अंकों की बढ़त और सेंसेक्स में करीब 86 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो एंजेल वन, कैम्स, ऑयल इंडिया, यूनियन बैंक, बायोकॉन, मेट्रोपोलिस हेल्थ, आईजीएल, एनसीसी लिमिटेड और सीडीएसएल के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि प्रेस्टीज एस्टेट्स, युनाइटेड स्पिरिट्स, गोदरेज प्रॉपर्टीज, टाइटन, नेस्ले इंडिया, बर्जर पेंट्स, एशियन पेंट्स, ट्यूब इनवेस्टमेंट्स और फिनिक्स मिल्स के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए JM Financial की सोनी पटनायक ने 3 एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
