Get App

PB Fintech के शेयर ने भरी 8% की उड़ान, फंड जुटाने के लिए होने वाली मीटिंग कैंसिल

PB Fintech Share Price: पीबी फिनटेक में दिसंबर 2025 के आखिर तक पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 99.86 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी नवंबर 2021 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका शेयर 3 साल में 263 प्रतिशत चढ़ा है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 05, 2026 पर 11:24 PM
PB Fintech के शेयर ने भरी 8% की उड़ान, फंड जुटाने के लिए होने वाली मीटिंग कैंसिल
PB Fintech पॉलिसीबाजार, पैसाबाजार की पेरेंट कंपनी है।

PB Fintech के शेयरों में 5 फरवरी को दिन में 10 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयरों की कीमत 1583.80 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर लगभग 8 प्रतिशत बढ़त के साथ 1552.20 रुपये पर सेटल हुआ। दरअसल कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि उसके बोर्ड की 5 फरवरी 2026 को होने वाली मीटिंग कैंसिल हो गई है। इस मीटिंग में संभावित क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) पर चर्चा होने वाली थी।

पीबी फिनटेक का शेयर सुबह खुला फ्लैट लेवल पर और उसके बाद इसने दिन में 1412.15 रुपये का लो भी देखा। लेकिन फिर यह हरे निशान में गया। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 72000 करोड़ रुपये के करीब हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। यह कंपनी पॉलिसीबाजार, पैसाबाजार की पेरेंट कंपनी है।

इससे पहले लगातार 4 ट्रेडिंग सेशंस से शेयर में बिकवाली हो रही थी। निवेशकों को चिंता थी कि QIP के चलते इक्विटी डायल्यूट हो सकती है। यानि कि कंपनी द्वारा QIP के जरिए नए शेयर जारी करने से मौजूदा शेयरधारकों की हिस्सेदारी का प्रतिशत घट सकता है।

PB Fintech शेयर 2 साल में 60 प्रतिशत मजबूत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें