PC Jeweller Q4 update: ज्वेलरी कंपनी PC Jeweller Ltd ने मार्च तिमाही में दमदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर 32% बढ़ा है। साथ ही कंपनी अपने टर्नअराउंड प्लान के तहत लगातार कर्ज भी कम कर रही है।
PC Jeweller Q4 update: ज्वेलरी कंपनी PC Jeweller Ltd ने मार्च तिमाही में दमदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर 32% बढ़ा है। साथ ही कंपनी अपने टर्नअराउंड प्लान के तहत लगातार कर्ज भी कम कर रही है।
अगर पूरे वित्त वर्ष 2026 (FY26) की बात करें, तो कंपनी का रेवेन्यू करीब 49% बढ़ा है। PC Jeweller के मुताबिक, यह ग्रोथ पूरे साल हर तिमाही में बने स्थिर प्रदर्शन की वजह से आई है।
कर्ज कम करने पर फोकस
PC Jeweller ने मार्च तिमाही के दौरान अपने बैंक कर्ज में करीब 23% की कमी की है। यह कमी जॉइंट सेटलमेंट फ्रेमवर्क के तहत की गई है और कंपनी ने अपने बकाया का बड़ा हिस्सा चुका दिया है।
कंपनी का फोकस जल्द से जल्द कर्ज मुक्त बनने पर है। इसके साथ ही आने वाले शादी के सीजन और अक्षय तृतीया जैसे अवसरों में बढ़ने वाली मांग का फायदा उठाने की योजना है।
आगे की रणनीति क्या है
PC Jeweller ने नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NSDC) के साथ समझौता किया है। इसके तहत अगले 5 साल में जेम्स और ज्वेलरी सेक्टर में करीब 2 लाख माइक्रो-उद्यमी तैयार किए जाएंगे। इससे कंपनी अपने रिटेल नेटवर्क को और बढ़ाना चाहती है।
इसके अलावा, कंपनी की एक सब्सिडियरी ने चाड में PCJ Mining SARL नाम से नई यूनिट बनाई है। यह यूनिट कीमती धातुओं की माइनिंग के मौके तलाशेगी, जिसे बैकवर्ड इंटीग्रेशन की दिशा में कदम माना जा रहा है।
PC Jeweller के शेयर
PC Jeweller का स्टॉक सोमवार को 3.65% बढ़कर 8.51 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में यह शेयर करीब 6% गिरा है। वहीं, बीते 6 महीने में यह 34.89% टूट चुका है। हालांकि, पिछले 5 साल में स्टॉक ने 222.35% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 7.30 हजार करोड़ रुपये है।
PC Jeweller का बिजनेस
यह जेम्स और ज्वेलरी कंपनी है, जो मुख्य रूप से सोने, हीरे और चांदी के आभूषण डिजाइन, मैन्युफैक्चर और रिटेल करती है। कंपनी अपने शो-रूम नेटवर्क के जरिए ग्राहकों को ज्वेलरी बेचती है।
यह एक्सपोर्ट मार्केट में भी काम करती है। अब माइनिंग जैसे क्षेत्रों में कदम रखकर कच्चे माल की सप्लाई मजबूत करने यानी बैकवर्ड इंटीग्रेशन की दिशा में भी बढ़ रही है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।