Get App

PC Jeweller Q4 update: रेवेन्यू 32% बढ़ा, कर्ज-मुक्त बनने की तैयारी; शेयरों पर रहेगी नजर

PC Jeweller Q4 update: ज्वेलरी कंपनी PC Jeweller ने चौथी तिमाही में 32% रेवेन्यू ग्रोथ के साथ टर्नअराउंड के संकेत दिए हैं। कंपनी तेजी से कर्ज घटा रही है और डेट-फ्री बनने की तैयारी में है। क्या अब शेयर में वापसी आएगी? जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 06, 2026 पर 7:12 PM
PC Jeweller Q4 update: रेवेन्यू 32% बढ़ा, कर्ज-मुक्त बनने की तैयारी; शेयरों पर रहेगी नजर
PC Jeweller का स्टॉक सोमवार को 3.65% बढ़कर 8.51 रुपये पर बंद हुआ।

PC Jeweller Q4 update: ज्वेलरी कंपनी PC Jeweller Ltd ने मार्च तिमाही में दमदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर 32% बढ़ा है। साथ ही कंपनी अपने टर्नअराउंड प्लान के तहत लगातार कर्ज भी कम कर रही है।

अगर पूरे वित्त वर्ष 2026 (FY26) की बात करें, तो कंपनी का रेवेन्यू करीब 49% बढ़ा है। PC Jeweller के मुताबिक, यह ग्रोथ पूरे साल हर तिमाही में बने स्थिर प्रदर्शन की वजह से आई है।

कर्ज कम करने पर फोकस

PC Jeweller ने मार्च तिमाही के दौरान अपने बैंक कर्ज में करीब 23% की कमी की है। यह कमी जॉइंट सेटलमेंट फ्रेमवर्क के तहत की गई है और कंपनी ने अपने बकाया का बड़ा हिस्सा चुका दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें