Share Market: शेयर बाजार में कुछ छोटी कंपनियां भी हैं जिनके स्टॉक बहुत सस्ते होते हैं। ऐसी कंपनियों के शेयर्स को पेनी स्टॉक कहा जाता है। कोलकाता स्थित सिनेराड कम्युनिकेशंस लिमिटेड एक ऐसी ही सिने जगत में फिल्में, डॉक्यूमेंट्री और विज्ञापन बनाने वाली कंपनी है, जिसकी स्थापना 1986 में हुई थी। इस कंपनी ने अपने इंवेस्टर्स को पिछले एक साल में चौंकाने वाला 2051% का रिर्टन दिया है।
सिनेराड कम्युनिकेशंस (CINC) ने पिछले 1 साल में अपने इंवेस्टर्स को छप्पड़ फाड़ रिटर्न दिया है। इस 1 साल में ये पेनी स्टॉक 2,051 फीसदी से ज्यादा बढ़ गया है। मार्च 2023 में इस कंपनी के शेयर प्राइज 2.75 रुपये से बढ़कर अब 60 रुपये के पार ट्रेड कर रहा है। इतना ही नहीं, पिछले 3 सालों में ये स्टॉक मार्च 2021 के बाद से अपने इंवेस्टर्स को कई गुना रिटर्न दे चुका है और 1.83 रुपये था। इसके साथ ही तीन साल में 3,133 फीसदी बढ़ गया है।
साथ ही 2024 ईयर टू डेट (YTD) में, इस स्टॉक ने अब तक के 4 महीनों में पॉजिटिव रिटर्न देते हुए 276 फीसदी से अधिक ग्रोथ की है। मार्च 2024 में 41 फीसदी, फरवरी और जनवरी में 51 फीसदी की ग्रोथ की है। नवंबर 2023 के बाद से यह लगातार 6 महीने से ग्रोथ करते हुए अप्रैल में अब तक 17 फीसदी से अधिक ग्रोथ कर गया है। नवंबर 2023 और अप्रैल 2024 यानी 6 महीने के बीच इस स्टॉक ने 916 फीसदी से अधिक की ग्रोथ की है।
स्टॉक 12 अप्रैल 2024 को 60.35 रुपये के साथ अपने हाई रिकॉर्ड लेवल तक पहुंचा और 31 मई, 2023 को अपने 52 वें सप्ताह में ये लो स्तर पर 1.99 रुपये से 2,873 फीसदी से अधिक बढ़ गया है। एक्सपर्ट्स को सिनेराड कम्युनिकेशंस (CINC) में कई क्षमताएं नजर आ रही हैं।
साथ ही नेट कैश फ्लो और ऑपरेटिंग एक्टिविटी में कैश ग्रोथ दिखाई दे रही है। इसके अलावा स्टॉक ने मजबूत गति का प्रदर्शन किया है और इसका रेट शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर चल रहा है। ये क्षमताएं कंपनी के लिए मुनाफा बनाने, धन का सही उपयोग करने और अपने शेयरहोल्डर्स को वैल्यू देने का काम कर सकती हैं।
डिस्क्लेमर: यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।