Get App

Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Persistent Systems का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 21700, 21750 और 21800 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 21600, 21550 और 21500 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 47700, 47800 और 47900 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 47500, 47400 और 47300 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 12, 2024 पर 2:38 PM
Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Persistent Systems का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा
Persistent Systems पर Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने 7600 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है

सेंसेक्स फिलहाल 845 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 246 अंकों की बढ़त के साथ हरे निशान में नजर आ रहा है। आज इंफोसिस कोफोर्ज, ओरैकल फाइनेंस, टेक महिंद्रा एमफैसिस में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं विप्रो, एलटीआईमाइंडट्री, परसिस्टेंस सिस्टम्स, इंडिया सीमेंटस् और पोलीकैब के शेयरों में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। निफ्टी में इंफोसिस, विप्रो, ओएनजीसी, पीटीसी, टीसीएस और टेक महिंद्रा के शेयर हरे निशान में नजर आये। वहीं टॉप एफएंडओ गेनर्स में इफोसिस, कोफोर्ज, एमफैसिस, ओरैकल और बिड़ला सॉफ्ट के शेयर नजर आये। इस बीच आज Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 21700, 21750 और 21800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 21600, 21550 और 21500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 47700, 47800 और 47900 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 47500, 47400 और 47300 के स्तर पर नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें