सिर्फ 4 दिन में तीनों एक्सपर्ट्स ने कमाया 3% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाया दांव

Indiabulls Housing Finance पर EQUINOX Research के पंकज रांदड़ ने 225 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 255 रुपये के लक्ष्य के लिए 215 रुपये पर स्टॉपलॉस लगा कर खरीदारी करें। PNB पर मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने 98.45 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 104 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Jan 12, 2024 पर 2:02 PM
Karnataka Bank पर अरिहंत कैपिटल के रत्नेश गोयल ने 271 रुपये के लेवल पर 350 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते EQUINOX Research के पंकज रांदड़, मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री और अरिहंत कैपिटल के रत्नेश गोयल के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने 2.9% का रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अरुण कुमार मंत्री के सुझाये स्टॉक्स ने 3.4% का रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर रत्नेश गोयल के सुझाये स्टॉक्स ने 3.8% का रिटर्न दिया।

    Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    EQUINOX Research के पंकज रांदड़ का कमाईवाला स्टॉकः BUY Indiabulls Housing Finance


    पंकज रांदड़ ने इसमें 225 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 255 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 215 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY PNB

    अरुण कुमार मंत्री ने इस स्टॉक में 98.45 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 96 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 104 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    अरिहंत कैपिटल के रत्नेश गोयल का कमाईवाला शेयरः BUY Karnataka Bank

    रत्नेश गोयल ने इस स्टॉक में 271 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 350 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 240 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    निफ्टी ने फिर से छुई नई ऊंचाई, दिग्गजों के सुझाये ये 4 स्टॉक्स खरीदने पर मिलेगा मोटा मुनाफा

    मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY IOB

    अरुण कुमार मंत्री ने इस स्टॉक में 44.45 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 43 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 49 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    अरिहंत कैपिटल के रत्नेश गोयल का कमाईवाला शेयरः BUY EIL

    रत्नेश गोयल ने इस स्टॉक में 216 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 260 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 180 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY NLC India

    अरुण कुमार मंत्री ने इस स्टॉक में 233 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 225 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 265 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।