Persistent Systems Share Price: शानदार नतीजे के चलते नौ महीने की ऊंचाई पर शेयर, 28 रुपये का मिलेगा डिविडेंड, ये है रिकॉर्ड डेट

Persistent Systems Share Price: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के शानदार नतीजे के चलते इसके शेयरों में लगातार जमकर खरीदारी हो रही है। महज तीन दिनों में यह 15 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। आज इंट्रा-डे में यह नौ महीने की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। कंपनी शेयरहोल्डर्स को 28 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देगी

अपडेटेड Jan 23, 2023 पर 5:15 PM
Persistent Systems के शेयर पिछले साल 5 अप्रैल 2022 को 4,950.35 रुपये के भाव पर थे जो एक साल का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) के शानदार तिमाही नतीजों पर इसके शेयरों की जमकर खरीदारी हो रही है। आज इंट्रा-डे में इसके शेयर 8 फीसदी से अधिक उछाल के साथ करीब 11 महीने की ऊंचाई 4678 रुपये के भाव पर पहुंच गए। हालांकि दिन के आखिरी में मुनाफावसूली के चलते यह थोड़ा नरम होकर 6.07 फीसदी की तेजी के साथ 4586.05 रुपये के भाव (Persistent Systems Share Price) पर बंद हुआ है। इसका फुल मार्केट कैप 35,048.89 करोड़ रुपये है।

    Persistent Systems के लिए कैसा रहा रिजल्ट

    पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के लिए अक्टूबर-दिसंबर 2022 लगातार 11वीं तिमाही रही जिसमें कंपनी का रेवेन्यू बढ़ा है। कंपनी का रेवेन्यू तिमाही आधार पर 6 फीसदी बढ़कर 2169.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं नेट प्रॉफिट भी तिमाही आधार पर 8.15 फीसदी उछलकर 237.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले समान तिमाही में इसे 176.39 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल हुआ था। बोर्ड ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 28 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 27 जनवरी 2023 फिक्स किया गया है और शेयरधारकों को इसका भुगतान 6 फरवरी 2023 तक कर दिया जाएगा।


    Nykaa Share Price: नहीं थम रही बिकवाली, 5% टूटकर निचले स्तर पर फिसला भाव, लेकिन एक्सपर्ट्स इस कारण गिरावट पर लट्टू

    48% रिकवर हो चुका शेयर

    कंपनी ने तिमाही नतीजे में जानकारी दी कि इसे कुछ बड़े डील्स मिले हैं जिसके चलती खरीदारी बढ़ी और महज तीन कारोबारी सत्रों में यह 15 फीसदी उछल गया। पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के शेयर पिछले साल 5 अप्रैल 2022 को 4,950.35 रुपये के भाव पर थे जो एक साल का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। इसके बाद बिकवाली के दबाव में यह महज पांच महीने में 38 फीसदी फिसलकर 26 सितंबर 2022 को 3091.65 रुपये के भाव पर आ गया जो 52 हफ्ते का रिकॉर्ड निचला स्तर है। हालांकि इस लेवल से अब तक यह 48 फीसदी रिकवर हो चुका है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।