Persistent Systems Share Price : 5% तेजी के साथ आज का हीरो बना शेयर, कोटक के डबल अपग्रेड ने भरा जोश

Persistent Systems Share Price :Kotak की तरफ से इस स्टॉक के लिए एक डबल अपग्रेड आया है। पहले जो रिड्यूस की रेटिंग थी अब इसे खरीदारी की राय में बदल दिया गया है, यानी न्यूट्रल नहीं किया गया है, सीधे खरीदारी की राय दी गई है

अपडेटेड Oct 05, 2026 पर 2:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Persistent Systems Share Price : कोटक ने स्टॉक पर अपनी राय देते हुए कहा है कि कंपनी के ऑर्गेनिक बिजनेस ग्रोथ में तेजी बरकरार। FY26-29E में ऑर्गेनिक रेवेन्यू CAGR 16.6% संभव है

Persistent Systems Share Price : परसिस्टेंट सिस्टम्स में आज जोरदार तेजी आई है। कोटक के अपग्रेड के बाद आज इस शेयर को पंख लग गए हैं। फिलहाल यह शेयर 194.50 रुपए यानी 3.62 फीसदी की तेजी के साथ 5560 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज इसने इंट्राडे में 5,620 रुपए का हाई छुआ। वैसे पूरे आईटी स्पेस में आज तेजी देखने को मिल रही है। इस शेयर में आज दिन के दौराम 5 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है। अभी भी यह 3.5 फीसदी से ज्यादा ऊपर है।

इसका कारण यह है कि Kotak की तरफ से इस स्टॉक के लिए एक डबल अपग्रेड आया है। पहले जो रिड्यूस की रेटिंग थी अब इसे खरीदारी की राय में बदल दिया गया है, यानी न्यूट्रल नहीं किया गया है, सीधे खरीदारी की राय दी गई है। टारगेट प्राइस भी 5250 रुपए से बढ़ाकर 6250 रुपए यानी इस भाव से ऑलमोस्ट 17% की अपसाइड है बताई जा रही है । इसके पीछे तीन कारण है। सबसे पहला यह कि स्टॉक अपने हाई से ऑलरेडी काफी ज्यादा करेक्ट हो चुका है। अपने हाई से यह तकरीबन 18% है और इस साल अब तक तकरीबन 13% गिर चुका है। लेकिन अर्निंग्स के लिहाज से पर्सिस्टेंट सिस्टम हर बार आउटपरफॉर्मेंस दिखाता है। तमाम चुनौतियों के बावजूद भी इसने 2020 के बाद से क्लाइंट लेवल पर एक आउटपरफॉर्मेंस दिखाई है क्योंकि इसका एग्जीक्यूशन काफी बढ़िया रहा है। अगर आप ऑर्गेनिक कास्टेंट करेंसी ग्रोथ देखें तो इसी के चलते वित्त वर्ष 2029 तक तकरीबन 17% सालाना ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

स्टॉक के लिए एक बड़ा ट्रिगर Nagarro का अधिग्रहण माना जा रहा है। यह माना जा रहा है कि इस अधिग्रहण के चलते कंपनी में ग्रोथ का एक दूसरा दौर शुरू हो सकता है। इसके चलते इसकी कंबाइंड ईपीएस सीएजीआर 27% पर रह सकती है। स्टैंड अलोन आधार पर देखें तो पर्सिस्टेंट सिस्टम का ईपीएस सीएजीआर तकरीबन 20% हो सकता है। इस अधिग्रहण से ईपीएस में ऑलमोस्ट 3% के आसपास का फायदा हो सकता है है। ये सारे फैक्टर्स बता रहे हैं कि स्टॉक आगे जाकर बढ़िया प्रदर्शन कर सकता है।


परसिस्टेंट पर कोटक की राय

कोटक ने स्टॉक पर अपनी राय देते हुए कहा है कि कंपनी के ऑर्गेनिक बिजनेस ग्रोथ में तेजी बरकरार। FY26-29E में ऑर्गेनिक रेवेन्यू CAGR 16.6% संभव है। FY20 से एग्जीक्यूशन ट्रैक रिकॉर्ड मजबूत बना हुआ है। Nagarro डील से ग्रोथ का दूसरा दौर शुरू हो सकता है। Nagarro डील के बाद FY27-29E EPS करीब 27% हो सकती है। स्टैंडअलोन परसिस्टेंट में EPS CAGR करीब 20% रह सकती है। सिनर्जी, अधिग्रहण, फाइनेंशियल लेवरेज से EPS बढ़ेगा।

पूरे आईटी पैक में तेजी

पूरे आईटी पैक में तेजी देखने को मिल रही है, सोमवार को निफ्टी IT इंडेक्स में लगभग 1.6% की बढ़त हुई। IT सर्विस कंपनी Accenture के उम्मीद से बेहतर सालाना रेवेन्यू ग्रोथ के अनुमान के कारण इन शेयरों में तेजी आई है। इससे इस सेक्टर के प्रति भरोसा बढ़ा है और AI-आधारित बदलावों से टेक्नोलॉजी पर होने वाले खर्च में कमी आने की चिंताएं कम हुईं हैं।

अक्सर भारतीय IT कंपनियों के लिए एक अहम संकेत माने जाने वाले Accenture के नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब निवेशक 315 अरब डॉलर के इस सेक्टर पर AI के असर को समझने की कोशिश कर रहे हैं।

AI में तरक्की ने इस चिंता को जन्म दिया है कि ऑटोमेशन से इंडस्ट्री के लेबर-इंटेंसिव बिजनेस मॉडल में रुकावट आ सकती है, लेकिन ब्रोकरेज फर्में अब इस टेक्नोलॉजी को बड़े पैमाने पर अपनाने को ग्रोथ के एक बड़े नए मौके के तौर पर देख रही हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि कंपनियां पायलट प्रोजेक्ट्स से आगे बढ़कर बिजनेस के अलग-अलग कामों में AI को लागू कर रही हैं।

सोमवार को इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त दिखाने वाली कंपनियों में Persistent Systems, Mphasis Limited, Wipro और Tata Consultancy Services शामिल रहीं। इनमें 5%, 1.1%, 2.1% और 2.1% की बढ़ोतरी हुई।

 

ओरिएंट केबल्स ने बाजार में किया शानदार आगाज़, एसवेक्टर की कमजोर लिस्टिंग, जानिए अब इन शेयरों में क्या हो रणनीति

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।