Top Picks- एक्सपर्ट्स के सुझाए इन स्टॉक्स में लगाए पैसा, मिलेगा मोटा मुनाफा

कविता जैन ने Petronet LNG में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 208 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 216/219 रुपये का स्तर दिखा सकता है

अपडेटेड Feb 07, 2023 पर 12:04 PM
आशीष बहेती ने Bajaj Finance में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 6000 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 6250 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में दूसरे दिन भी दायरे में कारोबार कर रहा है। निफ्टी 17750 के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं बैंक निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिली जबकि मिडकैप फ्लैट नजर आ रहा है। FMCG शेयरों में आज मुनाफावसूली का मूड नजर आ रहा है। एचयूएल का शेयर एक से डेढ़ फीसदी फिसला। मैरिको और डाबर, ऑटो और मेटल में भी दबाव देखने को मिला लेकिन सरकारी बैंकों में रौनक नजर आई। अडानी ग्रुप के शेयरों में आज जोरदार तेजी देखने को मिली। अदानी एंटरप्राइजेज 15% के अपर सर्किट पर नजर आया और अदानी पोर्ट भी 7% ऊपर कारोबार करता दिखा। सीएनबीसी- आवाज़ पर आज दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर अपने पसंदीदा स्टॉक्स में खरीदारी की राय दी है। एक्सपर्ट्स के सुझाए स्टॉक्स पर नजर डालने से पहले आइए डालते है एक नजर।

    prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद

    Tata Chemicals- प्रकाश गाबा ने Tata Chemicals में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 992 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। यह स्टॉक हमें 1040 रुपये का स्तर दिखा सकता है।


    manasjaiswal.com के मानस जयसवाल के की पसंद

    Aarti Industries- मानस जयसवाल ने Aarti Industries में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 554 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। यह स्टॉक हमें 585 रुपये का स्तर दिखा सकता है।

    एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालविया की पसंद

    Apollo Tyres (Fut)- राजेश पालविया ने Apollo Tyres में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 332 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 348/352 रुपये का स्तर दिखा सकता है।

    Arihant Capital की कविता जैन की पसंद

    Petronet LNG- कविता जैन ने Petronet LNG में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 208 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 216/219 रुपये का स्तर दिखा सकता है।

    Top Brokerage Calls: एलआईसी हाउसिंग, मुथुट फाइनेंस, डालमिया भारत हैं ब्रोकर्स के रडार पर

    आशीष बहेती की पसंद

    Bajaj Finance- आशीष बहेती ने Bajaj Finance में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 6000 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 6250 रुपये का स्तर दिखा सकता है।

    rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते की पसंद

    M&M (Fut)- राजेश सातपुते ने M&M में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 1350 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 1420/1450 रुपये का स्तर दिखा सकता है।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।