हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर की कंपनी LIC Housing Finance का मुनाफा दिसंबर तिमाही में 480 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले ये 37.4 फीसदी तक घटा है। वहीं ब्याज आय में सालाना आधार पर 10.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद ये 1,605.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं दूसरी तरफ दिसंबर तिमाही में गोल्ड फाइनेंसिंग कंपनी Muthoot Finance का मुनाफा सालाना आधार पर 12.4 फीसदी घटकर 902 करोड़ रुपये पर आ गया है। कंपनी की ब्याज आय भी करीब 10 फीसदी गिकर 1,704 करोड़ रुपये रही है। इसके अलावा आज ब्रोकरेज हाउसेज के रडार पर Dalmia Bharat, MCX के स्टॉक्स भी हैं।
LIC Housing Finance पर Morgan Stanley की राय
LIC Housing पर मॉर्गन स्टैनली ने अंडरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 320 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मुनाफा अनुमान से 55% तक कमजोर रहा है। लोन स्प्रेड में सुस्त सुधार देखने को मिला है और NII में कमजोरी रही है। होम लोन डिस्बर्समेंट तिमाही आधार पर घटा है। आउटस्टैंडिंग लोन तिमाही आधार पर 3% घटा है जबकि सालाना आधार पर 14% घटा है।
LIC Housing Finance पर CLSA
सीएलएसए ने LIC Housing Finance पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 520 रुपये का लक्ष्य दिया है। सीएलएसए का कहना है कि NII अनुमान के मुताबिक, स्प्रेड में विस्तार भी देखने को मिला है। प्रोविजन कवरेज रेश्यो बढ़ने की वजह से क्रेडिट कॉस्ट भी बढ़ा है। अनुमान में राइट-ऑफ और कुछ रिकवरी के कोई संकेत नहीं मिले है।डिस्बर्समेंट कमजोर रहा है । होम लोन का हिस्सा अब 2018 के 83% के स्तर पर पहुंच गया है।
Muthoot Finance पर Morgan Stanley
मॉर्गन स्टैनली ने Muthoot Finance पर इक्वलवेट रेटिंग की राय दी है और शेयर के लिए 1150 रुपये का लक्ष्य दिया है। ऊंचे लोन की वजह से तिमाही आधार पर PPoP 7% बढ़ा है। मुनाफा अनुमान से बेहतर, क्रेडिट कॉस्ट 40 bps पर रहा है। तिमाही आधार पर गोल्ड लोन ग्रोथ 1% से कम रहा है।
सीएलएसए ने Muthoot Finance पर अंडरपरफॉर्म की रेटिंग की राय दी है। और शेयर के लिए 1140 रुपये का लक्ष्य दिया है। गोल्ड लोन बुक सपाट रहा, बैंकों में ठीक-ठाक ग्रोथ दिखी है।यील्ड विस्तार और कम ओपेक्स की वजह से मुनाफा अनुमान से बेहतर है। मार्जिन में तिमाही आधार पर विस्तार होना पॉजिटिव फैक्टर है।अगले 2 साल के लिए ऊंचे मार्जिन की उम्मीद है। AUM में कम ग्रोथ का अनुमान रहा है इसीलिए FY24-25 के लिए मुनाफे का अनुमान 1-2.5% तक घटाया है।
Dalmia Bharat पर Morgan Stanley
मॉर्गन स्टैनली ने डालमिया भारत में ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और 1950 रुपये का लक्ष्य दिया है। मॉर्गन स्टैनली ने कहा है कि ओपेक्स की वजह से तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमान मजबूत रहे। वॉल्यूम के हिसाब से मार्केट शेयर में तेजी बरकरार, मैनेजमेंट भी इस पर बुलिश है। कुछ महीने में JPA डील पूरी होने को लेकर मैनेजमेंट को उम्मीद है।
UBS ने एमसीएक्स पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 1900 रुपये का लक्ष्य दिया है। बेहतर होने से स्थिति खराब होने की आशंका है। छोटी अवधि में चुनौतियां बरकरार है। नये प्रोडक्ट लॉन्च की वजह से मध्यम अवधि में ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा । तीसरी तिमाही में ऑप्शन वॉल्यूम में मजबूत ट्रैक्शन देखने को मिल रहा है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )