Get App

अलग-अलग सेक्टर से स्टॉक लेने से होगी तगड़ी कमाई, गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का

Petronet LNG के स्टॉक में manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 360 के स्ट्राइक वाली कॉल 13 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 25 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 6.90 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 25, 2024 पर 11:23 AM
अलग-अलग सेक्टर से स्टॉक लेने से होगी तगड़ी कमाई, गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का
CCL Products पर Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 608 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

खराब ग्लोबल संकेतों ने बाजार का सेंटीमेंट तोड़ा। सेंसेक्स करीब 500 प्वाइंट टूट गया। निफ्टी भी 24300 के नीचे नजर आया। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली। INDIA VIX करीब 6% ऊपर चढ़ गया। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में मानस जायसवाल ने पेट्रोनेल एलएनजी पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि रचना वैद्य ने हीरो मोटोकॉर्प पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए क्रॉम्प्टन पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने सीसीएल प्रोडक्ट्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Petronet LNG

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने Petronet LNG स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 360 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 13 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 25 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 6.90 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Hero MotoCorp

rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने Hero MotoCorp पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Hero MotoCorp में 5389 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 5440 से 5460 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 5360 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें