Get App

Petronet LNG share price: कमजोर बाजार में भी पेट्रोनेट ने हिट किया 52 वीक हाई, नतीजों के बाद ब्रोकर्स भी हुए बुलिश

Petronet LNG share : पेट्रोनेट LNG पर नोमुरा की बुलिश नजरिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के पहली तिमाही नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। वॉल्यूम और मार्जिन भी अनुमान से बेहतर रहे हैं। CLSA का कहना है कि इन्वेट्री गेन से पहली तिमाही मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा है। अन्य आय भी उम्मीद से बेहतर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2024 पर 11:56 AM
Petronet LNG share price: कमजोर बाजार में भी पेट्रोनेट ने हिट किया 52 वीक हाई, नतीजों के बाद ब्रोकर्स भी हुए बुलिश
पहली तिमाही में LNG कंजम्प्शन ग्रोथ 27 फीसदी रही है। हीटवेव की वजह से LNG कंजम्प्शन बढ़ा है। पहली तिमाही के बाद पावर सेक्टर से डिमांड में कमी संभव है

Petronet LNG share : पहली तिमाही में पेट्रोनेट (PETRONET LNG) के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे। नतीजों के बाद ब्रोकर्स भी पेट्रोनेट पर बुलिश हैं। इसके चलते कमजोर बाजार में भी आज पेट्रोनेट के शेयरों में जोरदार तेजी आई है। फिलहाल एनएसई पर ये शेयर 10.25 रुपए यानी 2.92 फीसदी की तेजी के साथ 362 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इस स्टॉक का दिन का हाई 361.90 रुपए और दिन का लो 342.35 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 361.90 रुपए है। यानी आज इंट्राडे में इस स्टॉक ने अपना 52 वीक हाई हिट किया है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 9,954,280 शेयर और मार्केट कैप 54,135 करोड़ रुपए के आसपास दिख रहा है।

पेट्रोनेट LNG पर नोमुरा

ब्रोकर्स की इस स्टॉक पर क्या है राय ये बताते हुए सीएनबीसी-आवाज की कंचन नौटियाल ने कहा कि पेट्रोनेट LNG पर नोमुरा की बुलिश नजरिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के पहली तिमाही नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। वॉल्यूम और मार्जिन भी अनुमान से बेहतर रहे हैं। BITDA में उम्मीद से बेहतर 47 फीसदी की ग्रोथ रही है। स्पॉट वॉल्यूम 7.4 डॉलर प्रति mmBtu रहे हैं। स्पॉट वॉल्यूम 2.3 डॉलर प्रति mmBtu रहने का अनुमान था। दाहेज टर्मिनल प्रोजेक्ट वित्त वर्ष 2023 में पूरा होने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2025 के लिए EPS अनुमान 5 फीसदी और वित्त वर्ष 2026 के लिए 8 फीसदी बढ़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें