BTST/STBT Calls: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। रियल्टी, तेल-गैस, फार्मा शेयरों में गिरावट नजर आई। एनर्जी, ऑटो, PSE इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। FMCG, IT इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में बिकवाली नजर आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का STBT कॉल - PFC
प्रकाश गाबा ने सोमवार को कमाई के लिए एसटीबीटी कॉल देते हुए पीएफसी में बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 407 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 400 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 412 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
रचना वैद्य ने सोमवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए लॉरस लैब्स में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 604 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 630 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 590 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का BTST कॉल - Tech Mahindra
राजेश सातपुते ने सोमवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए टेक महिंद्रा में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1724 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1750-1770 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 1695 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Arihant Capital की कविता जैन का BTST कॉल - Bharti Airtel
कविता जैन ने सोमवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए भारती एयरटेल में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1644 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1690 रुपये के अपसाइड लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1620 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Trader & Market Expert अमित सेठ का STBT कॉल - BPCL
अमित सेठ ने सोमवार को कमाई के लिए एसटीबीटी कॉल देते हुए बीपीसीएल में बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 263 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 250 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 268 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)