Technical View: निफ्टी ने लॉन्ग अपर शैडो के साथ बनाया बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न, जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

Nifty पर राय देते हुए HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा कि इसमें डेली चार्ट पर लोअर टॉप्स एंड बॉटम का बेयरिश पैटर्न जारी है। निफ्टी के लिए निकट अवधि का रुझान कमजोर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि 22,975 के तत्काल सपोर्ट से नीचे की गिरावट इंडेक्स में 22,800 की ओर अगली गिरावट के मार्ग खोल सकती है

अपडेटेड Jan 25, 2025 पर 10:40 AM
Story continues below Advertisement
Bank Nifty पर Asit C Mehta Investment Intermediates के हृषिकेश येदवे ने कहा यदि इंडेक्स 48,000 के स्तर को बनाए रखता है, तो 49,000-49,500 की ओर एक पुलबैक रैली दिख सकती है

Technical View: निफ्टी 50 ने शुक्रवार को अपनी दो दिन की बढ़त का सिलसिला तोड़ दिया। निफ्टी 24 जनवरी को आधा प्रतिशत नीचे बंद हुआ। इंडेक्स 10-डे ईएमए (23,240) से ऊपर चढ़ गया। ये 23,350 क्षेत्र के करीब पहुंच गया। लेकिन क्लोजिंग बेसिस पर दोनों स्तरों को बरकरार नहीं रख सका। इसने डेली टाइमफ्रेम पर एक लॉन्ग अपर शैडो के साथ एक बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। यह उच्च स्तर पर लगातार दबाव का सुझाव दे रहा है। यहां से, 23,000 का लेवल महत्वपूर्ण सपोर्ट के रूप में कार्य करने की संभावना है। मौजूदा गिरावट के दौरान इंडेक्स इस स्तर को अच्छी तरह से बनाए हुए है।

यदि यह निर्णायक रूप से क्लोजिंग बेसिस पर 23,000 को तोड़ता है, तो 22,800 तक फिसल सकता है। हालांकि, यदि यह 23,000 से ऊपर रहता है, तो इंडेक्स फिर से कंसोलिडेशन के बीच 23,350-23,400 जोन की ओर बढ़ सकता है। ऐसा एक्सपर्ट्स का कहना है।

निफ्टी गिरावट के साथ 23,184 पर खुला। इसने दिन के दौरान 300 अंकों के दायरे में कारोबार किया। फिर 113 अंकों की गिरावट के साथ 23,092 पर बंद हुआ। इस हफ्ते यह आधा प्रतिशत नीचे गिर गया। पिछले हफ्ते में इसमें डोजी कैंडल के बाद, मामूली अपर एवं लोअर शैडो के साथ एक बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना।


सोमवार 27 जनवरी को कैसी रह सकती है Nifty की चाल

HDFC Securities के नागराज शेट्टी के अनुसार, डेली चार्ट पर लोअर टॉप्स एंड बॉटम का बेयरिश पैटर्न जारी है। शुक्रवार के 23,347 के हाई लेवल को अब पैटर्न में एक नया लोअर टॉप माना जा सकता है।

इसलिए, निफ्टी के लिए निकट अवधि का रुझान कमजोर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि 22,975 के तत्काल सपोर्ट से नीचे की गिरावट 22,800 की ओर अगली गिरावट के मार्ग खोल सकती है। उन्होंने सलाह दी कि 23,350-23,400 जोन की ओर किसी भी उछाल को बिकवाली के अवसर के रूप में देखा जा सकता है।

मंथली ऑप्शन डेटा से संकेत मिलता है कि निफ्टी 23,000 पर तत्काल सपोर्ट और 23,300 पर रेजिस्टेंस के साथ 22,000-24,000 की व्यापक रेंज में कारोबार कर सकता है।

सोमवार 27 जनवरी को कैसी रह सकती है Bank Nifty की चाल

बैंक निफ्टी ने भी इसी तरह का कारोबार दिखाया। ये 221 अंक गिरकर 48,368 पर बंद हुआ। इंडेक्स ने डेली और वीकली दोनों टाइमफ्रेम्स पर एक लॉन्ग अपर शैडो और मानइर लोअर विक के साथ एक बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये पैटर्न उच्च स्तर पर दबाव का संकेत दे रहा है। पिछले हप्ते के दौरान, यह 0.36 प्रतिशत नीचे गिर गया।

Asit C Mehta Investment Intermediates के हृषिकेश येदवे ने कहा, "डेली स्केल पर बैंक निफ्टी ने एक लाल कैंडल बनाया है, जो कमजोरी का संकेत है। हालांकि, इंडेक्स ने 48,000 पर सपोर्ट का बचाव किया। यदि इंडेक्स 48,000 के स्तर को बनाए रखता है, तो 49,000-49,500 की ओर एक पुलबैक रैली दिख सकती है।"

उन्होंने कहा कि दूसरी ओर, 48,000 के स्तर से नीचे बने रहने से इंडेक्स में और कमजोरी बढ़ सकती है।

इस बीच, वोलैटिलिटी इंडेक्स, इंडिया VIX, हाई लेवल पर बना रहा। दो दिन की गिरावट के बाद ये 0.3 प्रतिशत बढ़कर 16.75 पर आ गया। इससे अगले हफ्ते यूनियन बजट से पहले बुल्स सतर्क नजर आये।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।