Get App

अगले हफ्ते ये 5 स्टॉक्स बाजार में मचायेंगे धमाल, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई

PFC पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने STBT कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि सोमवार को कमाई के लिए PFC के शेयर में बिकवाली करनी चाहिए। इसमें 400 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 407 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। हालांकि इसमें 412 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 25, 2025 पर 1:36 PM
अगले हफ्ते ये 5 स्टॉक्स बाजार में मचायेंगे धमाल, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई
Bharti Airtel पर Arihant Capital की कविता जैन ने BTST कॉल देते हुए कहा कि इसमें 1690 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। रियल्टी, तेल-गैस, फार्मा शेयरों में गिरावट नजर आई। एनर्जी, ऑटो, PSE इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। FMCG, IT इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में बिकवाली नजर आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का STBT कॉल - PFC

प्रकाश गाबा ने सोमवार को कमाई के लिए एसटीबीटी कॉल देते हुए पीएफसी में बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 407 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 400 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 412 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का BTST कॉल - Laurus Labs

रचना वैद्य ने सोमवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए लॉरस लैब्स में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 604 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 630 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 590 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें