Get App

PG Electroplast shares price : HDFC सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के बाद PG इलेक्ट्रोप्लास्ट में 3% की गिरावट, जानिए मैनेजमेंट ने क्या कहा

PG Electroplast shares price : कंपनी के मैनेजमेंट ने कहा कि HDFC सिक्योरिटीज की रिपोर्ट भ्रामक है। लेवरेज इश्यू को लेकर कोई दिक्कत नहीं। कंपनी के पास पर्याप्त कैश मौजूद है। इन्वेंटरी को लेकर थोड़ी दिक्कत हुई थी। इन्वेंटरी बढ़ने से कैश फ्लो पर असर पड़ा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 08, 2025 पर 1:32 PM
PG Electroplast shares price : HDFC सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के बाद PG इलेक्ट्रोप्लास्ट में 3% की गिरावट, जानिए मैनेजमेंट ने क्या कहा
मैनेजमेंट ने कहा कि कंपनी ने अपना गाइडेंस बरकरार रखा है। दूसरी छमाही में इन्वेंटरी कैश में बदल जाएगी। कंपनी को DEBT जुटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस साल 700-750 करोड़ रुपए का CAPEX कर रहे हैं

PG Electroplast shares price : HDFC सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के बाद PG इलेक्ट्रोप्लास्ट में 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के मैनेजमेंट ने CNBC-आवाज़ के साथ हुई खास बातचीत में HDFC सिक्योरिटीज की रिपोर्ट को भ्रामक बताते हुए कहा है कि कंपनी के कर्ज और लेवरेज को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। बता दें कि अपनी रिपोर्ट में HDFC सिक्योरिटीज कंपनी की फाइनेंशियल सेहत पर सवाल उठाए थे।

HDFC सिक्योरिटीज की रिपोर्ट भ्रामक है, लेवरेज इश्यू को लेकर कोई दिक्कत नहीं

कंपनी के मैनेजमेंट ने कहा कि HDFC सिक्योरिटीज की रिपोर्ट भ्रामक है। लेवरेज इश्यू को लेकर कोई दिक्कत नहीं। कंपनी के पास पर्याप्त कैश मौजूद है। इन्वेंटरी को लेकर थोड़ी दिक्कत हुई थी। इन्वेंटरी बढ़ने से कैश फ्लो पर असर पड़ा था। इन्वेंटरी बढ़ने से कैश फ्लो पर असर पड़ा था। कंपनी के पास पर्याप्त कैश मौजूद है। कंपनी ने अपना गाइडेंस बरकरार रखा है। कैश फ्लो को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। AC कैंसिलेशन के कारण इन्वेंटरी बढ़ी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें