Get App

Pharma CDMO Sector : फार्मा CDMO सेक्टर के लिए कैसा रहा 2024, क्या नए साल में इस सेक्टर को मिलेगा बूस्टर डोज ?

Pharma stocks : भारतीय फार्मा कंपनियों की कमेंट्री पर नजर डालें तो पीरामल एंटरप्राइजेज का कहना है कि 12-13 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद है। कंपनी का CDMO कारोबार औसत से बेहतर रहने का अनुमान है। वहीं, डिवीज लैब्स के मैनेजमेंट को डबल डिजिट ग्रोथ का भरोसा है

अपडेटेड Dec 30, 2024 पर 2:23 PM
Story continues below Advertisement
Pharma CDMO Sector : वित्त वर्ष 2025 में CDMO कंपनियों का ग्रोथ 9 फीसदी रहने का अनुमान है। वहीं, वित्त वर्ष 2026 में इनमें 18 फीसदी और वित्त वर्ष 2027 में 16 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिल सकती है

Pharma CDMO Sector outlook: फार्मा CDMO सेक्टर के लिए ये साल किसी कड़वी दवा से कम नहीं था। क्या नए साल में इस सेक्टर को बूस्टर डोज मिलेगा? CDMO सेक्टर के प्रदर्शन का लेखेजोखे पर नजर डालें तो। साल 2024 में बायोटेक सेक्टर के लिए कई चुनौतियां रही हैं। बायोटेक फंडिंग में सुस्ती रही है। इन चुनौतियों के चलते कुछ ही प्रोजेक्ट शुरुआती चरण में हैं। लेकिन 2025 के लिए इस सेक्टर में कुछ पॉजिटिव ट्रिगर नजर आ रहे हैं।

फार्मा CDMO सेक्टर: पॉजिटिव ट्रिगर

अब फार्मा CDMO सेक्टर के लिए कुछ पॉजिटिव ट्रिगर नजर आ रहे हैं। बायोटेक फंडिंग में रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं। CDMO सर्विस की डिमांड बढ़ी है। कमर्शियल मॉलिक्यूल की डिमांड में तेजी देखने को मिल रही है। बायोलॉजिक्स और छोटे मॉलिक्यूल के कमर्शियल कॉन्ट्रैक्ट में तेजी आई है। बायोलॉजिक्स CDMO में डिमांड मजबूत है। न्यूट्रास्यूटिकल्स मैन्युफैक्चरिंग की मांग में भी सुधार देखने को मिल रहा है।


भारतीय फार्मा की कमेंट्री

भारतीय फार्मा कंपनियों की कमेंट्री पर नजर डालें तो पीरामल एंटरप्राइजेज का कहना है कि 12-13 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद है। कंपनी का CDMO कारोबार औसत से बेहतर रहने का अनुमान है। वहीं, डिवीज लैब्स के मैनेजमेंट को डबल डिजिट ग्रोथ का भरोसा है। उधर सिंजीन इंटरनेशनल का कहना है कि वित्त वर्ष 2025 में हाई सिंगल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद है। जबकि वित्त वर्ष 2026 में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है। लॉरस लैब्स का कहना है कि वित्त वर्ष 2025 में नरमी संभव है। वहीं, वित्त वर्ष 2026 से ग्रोथ बढ़ने की संभावना है। न्यूलैंड लैब का कहना है कि वित्त वर्ष 2025 में फ्लैट ग्रोथ संभव है। मध्यम अवधि में 20 फीसदी CAGR का लक्ष्य है।

CDMO कंपनियों का ग्रोथ अनुमान

वित्त वर्ष 2025 में CDMO कंपनियों का ग्रोथ 9 फीसदी रहने का अनुमान है। वहीं, वित्त वर्ष 2026 में इनमें 18 फीसदी और वित्त वर्ष 2027 में 16 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

फार्मा कंपनियों का वैल्युएशन

फार्मा कंपनियों के वैल्युएशन पर नजर डालें तो डिवीज लैब वित्त वर्ष 2026 के अनुमानित PE (प्राइस टू अर्निंग्स) के 57 गुना पर कारोबार कर रहा है। वहीं, सिंजीन वित्त वर्ष 2026 के अनुमानित PE (प्राइस टू अर्निंग्स) के 58 गुना पर, पीरामल एंटरप्राइजेज वित्त वर्ष 2026 के अनुमानित PE (प्राइस टू अर्निंग्स) के 51 गुना पर और लॉरस लैब्स वित्त वर्ष 2026 के अनुमानित PE (प्राइस टू अर्निंग्स) के 47 गुना पर कारोबार कर रहा है।

JSW ENERGY Share price: बाजार के फोकस में JSW एनर्जी, 4% से ज्यादा भागा शेयर, मैनेजमेंट से जाने आगे का प्लान

CDMO सेक्टर में कहां रहेगी नजर?

CDMO सेक्टर की चाल का अंदाजा लगाने के लिए आगे बाजार की नजर US सीनेट में पेश होने वाले बायोसेक्योर एक्ट, बायोटेक फंडिंग की रिकवरी, RFQ से ऑर्डर कंवर्जन, नए लॉन्च और API जेनेरिक प्राइस घटने पर रहेगी।

 

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Dec 30, 2024 2:23 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।