बाजार गिरावट पर बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने फिनिक्स मिल्स, ग्रैन्यूल्स इंडिया, लॉरस लैब्स और पारस डिफेंस में कराई ट्रेडिंग

Granules India के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने इसमें बिकवाली करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 525 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए। Granules India के शेयर में 520/515 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 530 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jun 03, 2025 पर 4:08 PM
Story continues below Advertisement
Paras Defense पर Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने 1607 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

कारोबारी हफ्ते दूसरे दिन बाजार में सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो हिंद जिंक, बीएसई लिमिटेड, फेडरल बैंक, एसआरएफ और सोलर इंडस्ट्रीज के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं प्रेस्टीज एस्टेट्स, जिंदल स्टेनलेस, युनाइटेड स्पिरिट्स, एमसीएक्स और ग्लेनमार्क फार्मा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि यस बैंक, भेल, एनटीपीसी, इंडियन होटल्स और मैनकाइंड फार्मा में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि वोडाफोन आइडिया, इरेडा, आईसीआईसीई प्रू, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और अदाणी पोर्ट में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने फिनिक्स मिल्स, ग्रैन्यूल्स इंडिया, लॉरस लैब्स और पारस डिफेंस के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

JM Financial की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Phoenix Mills

JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि Phoenix Mills के स्टॉक में जून की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 1650 के स्ट्राइक वाली कॉल 54 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 70/78/85 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 38 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Granules India Future


rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Granules India के स्टॉक में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 520/515 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 530 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 525 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए।

Mirae Asset Sharekhan के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Nifty का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का चार्ट का चमत्कार शेयरः Laurus Labs

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में Laurus Labs पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 621 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 612 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 635 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

Marketsmithindia के मयुरेश जोशी का मिडकैप फंडा स्टॉकः Paras Defense

Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Paras Defense के स्टॉक में 1607 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।